LPG गैस सिलेंडर वितरण की नई गाइडलाइन जारी: सरकार ने तय किया कोटा; इन पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब विभिन्न क्षेत्रों के लिए सिलेंडर वितरण का कोटा तय कर दिया गया है, ताकि जरूरी सेवाओं में गैस की कमी न हो।
आम लोगों पर असर नहीं पड़ेगा
सरकार ने साफ किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह 100% गैस सप्लाई मिलती रहेगी, जिससे आम लोगों पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। वहीं शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को जिले में उपलब्ध कमर्शियल गैस स्टॉक का 30% हिस्सा दिया जाएगा, ताकि अस्पतालों और संस्थानों का काम प्रभावित न हो।
सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव बीके चंदेल ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने गैस व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की समीक्षा की थी।
सरकार ने चेतावनी दी है कि जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तय हुआ कोटा
नई व्यवस्था के तहत विभिन्न सेक्टरों को इस प्रकार गैस सिलेंडर मिलेंगे। सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस, रेलवे, एयरपोर्ट, जेल, दीनदयाल रसोई आदि: 35%। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र: 30%, होटल इंडस्ट्री: 9%, रेस्टोरेंट और केटरिंग: समान अनुपात, ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेता: 7%, फार्मास्यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री फीड, सीड प्रोसेसिंग: 5%, अन्य उद्योग: 5%।
नियमित निरीक्षण के निर्देश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाएगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अवैध भंडारण, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने की सलाह
राज्य सरकार ने संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया है, ताकि गैस की उपलब्धता का संतुलन बना रहे।
राजधानी में अब भी संकट बरकरार
राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी अभी भी बनी हुई है। पिछले दो हफ्तों से सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे ढाबा संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई व्यापारी नुकसान की स्थिति में पहुंच गए हैं और नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सरकार की यह नई व्यवस्था फिलहाल अगले आदेश तक लागू रहेगी, जिसका उद्देश्य जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखना है।
संबंधित समाचार

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!