खबर
Top News

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन: पानी के लिए तरस रहे रहवासी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 5:05 pm
शेयर करें:
ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन

ठेकेदार की मनमानी

मशीनों से उखाड़े आम जनता के नल कनेक्शन, जोन अधिकारी के संरक्षण में ठेकेदार सलमान की तानाशाही

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जोन क्रमांक 18 अंतर्गत आने वाले वार्ड 52 स्थित फिरदौस नगर में नगर निगम के विकास कार्य रहवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम कर रहे ठेकेदार की लापरवाही से मुख्य नर्मदा जल सप्लाई पाइपलाइन फूट गई है।

जेसीबी से अंधाधुंध की गई खुदाई के कारण दर्जनों घरों के चालू नल कनेक्शन उखड़ गए हैं। पानी सड़कों पर बह रहा है और घरों में पानी का संकट पैदा हो गया है। ड्रेनेज की गंदगी के बीच नर्मदा का जल मिलने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

लापरवाही की हद यह है कि काम के दौरान दोहरी नीति अपनाई गई। रहवासियों का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त और प्रभाव वाले लोगों के नल कनेक्शन बचाकर साधारण औजारों से सावधानीपूर्वक काम किया गया, जबकि आम जनता के वैध नल कनेक्शनों को जेसीबी से उखाड़ फेंका गया। इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।

झूठा आश्वासन देकर मामला शांत कराने का किया प्रयास - जल सप्लाई ठप होने पर जब आक्रोशित रहवासियों ने मौके पर मौजूद ठेकेदार सलमान से शिकायत की, तो उसने शुरुआत में मरम्मत कराने और नुकसान की भरपाई का झूठा आश्वासन देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

हालांकि, कुछ ही समय बाद ठेकेदार अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया। ठेकेदार सलमान ने स्पष्ट शब्दों में फूटी पाइपलाइन जोड़ने और कनेक्शन दुरुस्त कराने से साफ इंकार कर दिया।

सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार सलमान को नगर निगम जोन अधिकारी अतीक खान का सीधा संरक्षण प्राप्त है। अतीक खान का खास आदमी होने के कारण ही ठेकेदार सलमान अपनी मनमानी पर उतारू है और आम जनता की समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।

निगम अधिकारियों की शह पर ठेकेदार बेखौफ होकर सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। मामले को लेकर जब नगर निगम जोन अधिकारी अतीक खान से उनका पक्ष जानने के लिए बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने जांच का आश्वासन देते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही।

तत्काल मरम्मत कराई जाएगी
जोन अधिकारी खान ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि मौके का मुआयना करवाकर पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार सलमान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और जिम्मेदार अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर ठेकेदार सलमान पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की और नर्मदा जल सप्लाई बहाल नहीं कराई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

पानी को तरस रहे पीड़ित नागरिक लामबंद होकर जल्द ही इंदौर नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

संबंधित समाचार

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

less than a minute ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

2 minutes ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

6 minutes ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

14 minutes ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

20 minutes ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

21 minutes ago
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

26 minutes ago
इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर
Top News

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

31 minutes ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

about 1 hour ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

about 1 hour ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

about 1 hour ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

about 1 hour ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

about 1 hour ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

about 1 hour ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

about 2 hours ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

about 2 hours ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!