नागलोक अभियान को मिल रहा समर्थन: नागदाह टेकरी; 1979 में हुई थी खुदाई, 2023 में मिले थे अवशेष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
ऐतिहासिक धरोहर बचाओ समिति द्वारा नागदाह टेकरी के संरक्षण के लिए तीसरे दिन बुधवार को भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 150 से अधिक लोगों का समर्थन मिला। टेकरी के सरंक्षण की मांग सालों से उठ रही है, परंतु समाधान नहीं हुआ।
जबकि पुरातत्व विभाग भी इस टेकरी को प्राचीन धरोहर मान चुका है। 1979 में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा पुरातत्व विभाग के साथ चंबल तट और नागदाह टेकरी पर उत्खनन किया था। इसका जिक्र मुरलीधर सिंह की उज्जयिनी का विहंगावलोकन पुस्तक में है।
अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर के निदेशक डॉ. आरसी ठाकुर के मुताबिक 1979 में उत्खनन के समय वह भी डॉ. वाकणकर के साथ मौजूद थे। चंबल तट किनारे उत्खनन में मौसम के अनुसार बस्ती बनाने के प्रमाण मिले थे। यानी इंसान ने चंबल तट पर ही सभ्य समाज की शुरुआत कर घर बनाना सीखा था।
2023 में भी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय व भारतीय पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली और भोपाल की संयुक्त टीम ने टेकरी का अवलोकन कर अवशेषों को बरामद किया था। इनमें हड्डियां, मिट्टी की मूर्तियां, बर्तन आदि शामिल थे। डॉ. ठाकुर टीम के साथ मौजूद थे। टीम ने भी माना था कि टेकरी प्राचीन धरोहर है।
अवशेष लगभग 4 हजार साल पुराने यानि महाभारतकालीन युग के है। यहां टीम को नाग देवता, भोलेनाथ, गणेशजी, विष्णु भगवान, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर की मूर्तियां, भस्म की राख, मृदभांड मिले थे। हालांकि उसके बाद भी पुरातत्व विभाग या शासन द्वारा इस टेकरी के संरक्षण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया।
समिति के बंटू बोडाना के नेतृत्व में गांव भड़ला में समाजसेवी अंबाराम परमार, मनोहर परमार ने हस्ताक्षर कराए। वहीं असंगठित कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र सिसौदिया, पार्षद उषा सिसौदिया, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह सिसौदिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष भगवती पांचाल, कमलेश चावड़ा, दौलतराम प्रजापत, अमर सोलंकी, निलेश मेहता, जगदीश बागड़ी ने भी अभियान को समर्थन देकर हस्ताक्षर किए है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!