30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण: गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने एक जन्मजात विकृति का सफल ऑपरेशन किया है।
30 दिन के बच्चे के पेट से निकाला जुड़वां भ्रूण
महज 30 दिन के नवजात के पेट से उसके अविकसित जुड़वां भ्रूण को सर्जरी के जरिए बाहर निकाला गया।
हैरानी की बात यह रही कि बच्चे के शरीर के भीतर मौजूद इस भ्रूण में दोनों हाथ-पैर विकसित हो चुके थे, जबकि रीढ़ की हड्डी का कुछ हिस्सा भी प्राथमिक अवस्था में मौजूद था।
4 घंटे चली जटिल सर्जरी
तीन से चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने नवजात की जान बचाई। मेडिकल साइंस में इस स्थिति को ‘फीटस-इन-फीटू’ कहा जाता है।
यह इतनी दुर्लभ विकृति है कि इसके मामले करीब पांच लाख जीवित जन्मों में किसी एक में सामने आते हैं। मामला जूनी इंदौर निवासी कुनाल वर्मा और दीपमाला के बेटे अयांश का है।
गर्भ में विकसित हो रहे जुड़वां भ्रूणों में से एक असामान्य रूप से दूसरे के शरीर के भीतर समाहित हो गया था। इसी वजह से इस स्थिति को आम भाषा में ‘बच्चे के अंदर बच्चा’ भी कहा जाता है।
गर्भावस्था के आठवें महीने में ही मिल गए थे संकेत
अयांश के माता-पिता को गर्भावस्था के आठवें महीने में जांच के दौरान ही बच्चे के शरीर में असामान्य संरचना होने की आशंका बता दी गई थी।
जन्म के बाद परिजन उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने विस्तृत जांच की।
जांच में स्पष्ट हुआ कि बच्चे के पेट में मौजूद संरचना कोई सामान्य गांठ या ट्यूमर नहीं, बल्कि फीटस-इन-फीटू का मामला है।
इसके बाद डॉक्टरों ने नवजात की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन की तैयारी की।
साढ़े तीन से चार घंटे तक चला ऑपरेशन
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक लड्ढा के नेतृत्व में शिशु शल्य चिकित्सा और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन किया।
करीब साढ़े तीन से चार घंटे तक चली इस सर्जरी में डॉक्टरों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी, क्योंकि मरीज की उम्र महज 30 दिन थी।
ऑपरेशन के बाद अयांश को अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एनआईसीयू में विशेष निगरानी और देखभाल के लिए रखा गया।
सर्जरी टीम में डॉ. अशोक लड्ढा के साथ डॉ. बृजेश लाहोटी, डॉ. मनीष कुमार जौलया, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. ऐश्वर्या खरे, डॉ. कार्तिकेय जैन और डॉ. किंजल वेदांत शामिल रहे।
एनेस्थीसिया विभाग की ओर से डॉ. दीप्ति सक्सेना, डॉ. सौम्य सेठिया, डॉ. श्रेया चौरसिया, डॉ. प्रतीक राजनकर और डॉ. श्रद्धा चौरसिया ने जिम्मेदारी संभाली।
उपचार में अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा का भी सहयोग रहा।
क्या है फीटस-इन-फीटू?
फीटस-इन-फीटू एक बेहद दुर्लभ जन्मजात स्थिति है। इसमें गर्भावस्था के शुरुआती विकास के दौरान जुड़वां भ्रूणों में से एक दूसरे के शरीर के भीतर असामान्य रूप से समाहित हो जाता है।
अंदर मौजूद भ्रूण का विकास अधूरा रह जाता है, लेकिन उसमें हड्डियों, हाथ-पैर और शरीर के अन्य अंगों जैसी संरचनाओं के संकेत मिल सकते हैं।
इसे पैरासाइटिक ट्विन यानी परजीवी जुड़वां भ्रूण भी कहा जाता है। यह सामान्य ट्यूमर से अलग स्थिति होती है।
इसकी पहचान में रीढ़ जैसी संरचना और अंगों के विकास के संकेत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला
चिकित्सा साहित्य के अनुसार, फीटस-इन-फीटू के मामले करीब पांच लाख जीवित जन्मों में एक के आसपास सामने आते हैं।
लगभग 80 प्रतिशत मामलों में यह पेट के पीछे स्थित रेट्रोपेरिटोनियल हिस्से में पाया जाता है। हालांकि, कुछ दुर्लभ मामलों में यह शरीर के दूसरे हिस्सों में भी मिल सकता है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!