15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र के जगजीवन रामनगर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के कमरे में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि किशोरी रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली थी और अपनी बहन के साथ जगजीवन रामनगर स्थित एक किराए के कमरे में रहती थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस के अनुसार, किशोरी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसी वजह से मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और चोट के निशान कैसे आए। पुलिस ने मृतिका की बहन और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है।
सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटा रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके चलते उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ ही आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। हालांकि, मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
खबर लगातार अपडेट हो रही है...
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!