मेडिकल कॉलेज में करोड़ों का घोटाला: फीस और OPD की रकम में मिली गड़बड़ी; 5 कर्मचारियों पर FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में छात्रों की फीस और OPD से जमा होने वाली राशि में बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि का अंतर मिला है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने पांच कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पूरी फीस लेते, लेकिन बैंक में जमा नहीं करते थे
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कर्मचारी मेडिकल और नर्सिंग के छात्रों से फीस की पूरी रकम वसूलते थे। छात्रों को फीस जमा करने की बाकायदा रसीद भी दी जाती थी, लेकिन वसूली गई रकम का एक हिस्सा कॉलेज के आधिकारिक बैंक खाते में जमा नहीं किया जाता था।
इसी तरह OPD में जमा होने वाली राशि में भी गड़बड़ी किए जाने की बात सामने आई है।
2020 से 2025 के बीच चलता रहा खेल
बताया गया है कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय तक चलता रहा। वर्ष 2020 से 2025 के बीच के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के दौरान खातों में जमा रकम और वसूली गई राशि का मिलान नहीं हुआ। ऑडिट में करीब 1.63 करोड़ रुपए की कमी सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
पांच कर्मचारियों पर केस, तीन गिरफ्तार
मेडिकल कॉलेज की शिकायत के आधार पर गढ़ा थाना पुलिस ने पांच कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अरविंद धुर्वे, भानु सिंह और विशाल राठे को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ की जा रही पुलिस
तीनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जीवाड़े में पांचों आरोपियों की क्या भूमिका थी, कितनी राशि किस स्तर पर गायब की गई और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, वर्ष 2020 से 2025 के आंकड़ों के अध्ययन में करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपए की कमी पाई गई है। मामले की जांच आगे जारी है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; विभाग में मचा हड़कंप

जर्मन महिला से छेड़छाड़:सेल्फी लेते समय नशे में धुत सुरक्षा गार्ड ने की आपत्तिजनक हरकत; आरोपी गिरफ्तार

फर्जी डॉ. सज्जन सिंह ले रहा लकवा मरीजों की जान:स्वास्थ्य विभाग में सेटिंग का दावा कर दूरदराज के गांव में करता है मरीजों का इलाज

पंच केदार में कल्पेश्वर मंदिर के पीछे भारी भूस्खलन मंदिर सुरक्षित

ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ 2016 और 2024 में भी बर्फविहीन हो गया था पर्वत

निगम परिषद की बैठक में हंगामा:टैक्स बढ़ोतरी पर विपक्ष ने घेरा; कमिश्नर की गैरमौजूदगी पर अध्यक्ष भड़के

खुलासा फर्स्ट का नाम बदनाम करने की साजिश का खुलासा:कारोबारी को धमकाया; भेद खुला तो गिड़गिड़ाने लगा

हिस्ट्रीशीटर जुनैद को पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में दबोचा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:तत्कालीन सरपंच-सचिव सहित 3 पर FIR दर्ज; इस मामले में लिया एक्शन

इवेंट कराने का झांसा देकर 13.60 रुपए लाख की ठगी:जनसुनवाई में शिकायत

रजिस्ट्री रोकने का आदेश विधि विपरीत और अस्पष्ट:निगम की चिट्ठी के आधार पर पंजीयन पर रोक से खड़े हुए गंभीर सवाल

गर्माया रणदिवे का मंच से उठकर चले जाने का मामला:किसी भी नेता ने रोकने या मनाने की नहीं की कोशिश

सिम सप्लाई नेटवर्क का खुलासा:साइबर ठगी के लिए होती थी इस्तेमाल; 3 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चयन प्रक्रिया में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश को मिली बड़ी हिस्सेदारी

निगम के नोटिस पर हाईकोर्ट नाराज:शुल्क जमा कराने के 3 दिन बाद बिल्डिंग रोकने का आदेश; भवन अधिकारी तलब

संपत्ति कर और नामांतरण नियमों में किए बड़े बदलाव:एमआईसी बैठक में कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

स्मार्ट सिटी में घपले का ‘वाटर टेस्ट’:32 करोड़ डकारने के बाद भी सड़क अधूरी; सीईओ की अजीबोगरीब दलील

छात्रों के समर्थन में RJD का प्रदर्शन:मार्च के दौरान तोड़ी बैरिकेडिंग; चलानी पड़ी वाटर कैनन, हिरासत में लिए गए नेता प्रतिपक्ष

नवीन टीम पुराना संघ:पुराने प्रचारकों के ही हवाले नई भाजपा

5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग:9 की मौत; अब तक इतने लोगों को बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!