खबर
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान: कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 4:49 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सिवनी के एक होटल में ठहरे कपल से पुलिस अधिकारियों द्वारा आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करने और उनके सामान में गांजा रखने की धमकी देने के वायरल वीडियो पर जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

आईजी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक थाना प्रभारी, हेड कांस्टेबल, एडिशनल एसपी का ड्राइवर और गनमैन शामिल हैं। वहीं, सिवनी के एडिशनल एसपी और सीएसपी के संबंध में भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

आईजी बोले- वीडियो में कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम
आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले उनके संज्ञान में सिवनी के एक होटल का वीडियो आया था। इसमें एडिशनल एसपी और उनकी टीम एक कपल से आपत्तिजनक तरीके से बातचीत कर रहे थे। साथ ही कपल के सामान में गांजा रखने की धमकी भी दे रहे थे।

आईजी ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके कार्यालय से चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। अन्य अधिकारियों के संबंध में भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

आईजी ने गिनाए वीडियो से जुड़े अधिकारियों के नाम
आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि इस घटनाक्रम में सिवनी के एडिशनल एसपी, सीएसपी चंचलेश मरकाम, टीआई सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी और एडिशनल एसपी के ड्राइवर एवं गनमैन कृष्णा और सलमान खान शामिल थे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इनमें से एक टीआई, एक हेड कांस्टेबल, एक ड्राइवर और एक गनमैन को उनके कार्यालय से निलंबित किया गया है।

एडिशनल एसपी और सीएसपी पर कार्रवाई अभी जारी
आईजी ने बताया कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि सिवनी के एडिशनल एसपी और सीएसपी चंचलेश मरकाम के संबंध में कार्रवाई प्रचलन में है। आईजी के बयान के मुताबिक, इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के संबंध में कार्रवाई की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

डीआईजी छिंदवाड़ा से कल शाम तक मांगी विस्तृत रिपोर्ट
आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि पूरे मामले में छिंदवाड़ा डीआईजी को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अगले दिन शाम तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।

आईजी ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 7 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 9 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 9 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 9 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago
रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग
Top News

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!