मादर#भेन#जल्दी निकलो: अंदर वीआईपी के दर्शन; बाहर पुलिसकर्मी देते रहे गालियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का गालियों से हुआ स्वागत...
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साल में एक बार होने वाले उज्जैन के महाकाल मंदिर के ऊपर नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए लाखों श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बदतमीजी और गाली-गलौज की गई। महिला श्रद्धालुओं और बच्चों तक से पुलिसवालों ने मादर..., भेन...गाली देकर बात की और धक्का मारकर आगे बढ़ाते रहे। इस दौरान कई श्रद्धालु गिर गए और कुछ तो बुरी तरह फंस गए।
बुजुर्ग श्रद्धालुओं के साथ भी पुलिसकर्मियों की बेरहमी नजर आई जब उन्होंने धक्का मारा और आगे बढ़ा दिया। इस दौरान उनके मुंह से गालियां निकलती रही। मंदिर में ऐसे शब्दों के प्रयोग ने श्रद्धालुओं को तो आहत किया ही, जिन लोगों ने वायरल वीडियो देखा वो भी गुस्से से भर उठे।
ये तब हुआ जबकि अंदर वीआईपी दर्शन कर रहे थे और बाहर घंटों लाइन में लगे श्रद्धालुओं का स्वागत मां-बहन की गालियों से किया जाता रहा। ये अभद्रता और बदतमीजी घंटे-दो घंटे नहीं दिनभर चलती रही वो भी कलेक्टर रोशन सिंह के सामने।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के ऊपर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट दर्शन के लिए साल में एक बार नागपंचमी पर ही खुलते हैं। इस बार 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन उन्हें बहुत बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा।
घंटों लाइन में लगने के बाद जब उनका नंबर दर्शन के लिए आया तो गेट पर खड़े दो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्हें धक्का मार-मारकर आगे बढ़ा दिया। महिला श्रद्धालुओं को भी नहीं छोड़ा और उन्हें अभद्रतापूर्वक धकिया दिया।
यानी जो श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से घंटों लाइन में लगकर मंदिर के मुख्य द्वार तक दर्शन के लिए पहुंचे उनके साथ गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया और अंदर कई लोग वीआईपी दर्शन करते रहे, जिन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई।
पुजारी ने उनसे पूजा करवाई और पूरे सम्मान के साथ स्वागत और विदाई दी। निर्ममता की पराकाष्ठा तो ये थी कि आम श्रद्धालुओं में बच्चे भी थे, जो जैसे-तैसे मंदिर के मुख्य द्वार तक भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए लंबा संघर्ष और धक्का-मुक्की का शिकार होते हुए पहुंचे थे।
उन्हें चंद सेकंड भी नहीं रुकने दिया और ऐसा धकियाया जैसे वो कोई जानवर हों। अब जानवरों जैसी हरकतें कौन कर रहा था, ये सहज समझा जा सकता है।
श्रद्धालु नाराज, जिसने वीडियो देखा वो सकते में... इसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नागचंद्रेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़े पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को धकिया रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौच की।
क्या कोई कल्पना कर सकता है कि मंदिर जो बेहद पवित्र जगह मानी जाती है, के मुख्य द्वार पर खड़े होकर पुलिसकर्मी ऐसी ओछी हरकतें करेंगे? लोगों का कहना है कि मंदिरों में व्यवस्था बनाना एक बात है, लेकिन इसके नाम पर श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौच, धकियाने जैसी बेशर्म, बेरहम हरकत करना जायज नहीं है।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है और यहां महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज, महिलाओं को भी अभद्रतापूर्वक धक्का देकर आगे बढ़ाने की घटना से आहत होने पर क्या होगा?
खुद मंदिर दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसी बदतमीजी की जाएगी। घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें चंद सेकंड भी प्रतिमा के सामने नहीं रुकने दिया गया। महिलाओं-बच्चों के साथ तो बदतमीजी की हद ही कर दी। जो कतई सहने योग्य नहीं है।
मुख्यमंत्री के निर्देश हवा, उनके शहर में ही ये हाल... पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में अधिकारियों की बैठक में सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए थे।
इस निर्देश के परिप्रेक्ष्य में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील व्यवहार करने की ट्रेनिंग भी दी थी, जिसे चंद दिन भी नहीं बीते और कल नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को गालियां बकते सुनाई दिए।
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अपना शहर है, वहां ऐसे हाल हैं तो कल्पना की जा सकती है कि ये निष्कृष्ट पुलिसवाले उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं से कैसा व्यवहार करेंगे?
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!