बेटे को जेल से छुड़ाने मां ने रची साजिश: फर्जी जमानतदार खड़ा करना पड़ा भारी; कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए फर्जी जमानतदार पेश करने का मामला सामने आया है। अदालत ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी की मां के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बेटे को जेल से बाहर लाने के लिए साजिश रची
जिस बेटे को जेल से बाहर लाने के लिए कथित साजिश रची गई थी, वह पहले से जेल में बंद है और अब उसकी मां खुद कानूनी शिकंजे में फंस गई है। मामला नकबजनी और चोरी के आरोपी संदीप उर्फ काला से जुड़ा है, जो छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में करीब ढाई महीने जेल में बंद था।
किसान को जमानतदार बनाकर अदालत में पेश किया
पुलिस के अनुसार आरोपी की मां कमलाबाई अंबौरे, निवासी गांधीनगर, ने बेटे की जमानत कराने के लिए फर्जी किसान को जमानतदार बनाकर अदालत में पेश किया। आरोप है कि 30 जून 2025 को चंदन शर्मा नामक व्यक्ति को सांवेर तहसील के किसान चंदनसिंह के रूप में पेश किया गया। जाली पहचान पत्र के जरिए उसे असली किसान बताकर कोर्ट में जमानत दी गई और इसके बाद संदीप को जेल से रिहा करवा लिया गया।
अदालत ने मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी
जब असली किसान चंदनसिंह को इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तो उसने अधिवक्ता राजेंद्र कचोलिया के माध्यम से रेलवे स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में आवेदन दायर कर कार्रवाई की मांग की। अदालत ने मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी।
कमलाबाई सहित अन्य लोग भी पूरे षड्यंत्र में शामिल थे
पुलिस ने इस साल 18 मार्च को कोर्ट में पेश रिपोर्ट में बताया कि फर्जी जमानतदार चंदन शर्मा की 6 मार्च को मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना था कि जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल उसी ने किया था, लेकिन मृत्यु के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई संभव नहीं है। हालांकि किसान पक्ष ने इस रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल की और दावा किया कि कमलाबाई सहित अन्य लोग भी पूरे षड्यंत्र में शामिल थे।
कमलाबाई के अंगूठे के निशान भी मिले
सुनवाई के बाद स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम जावेद खान ने पाया कि अदालत में चंदन शर्मा की पहचान किसान चंदनसिंह के रूप में कमलाबाई ने ही कराई थी। कोर्ट रिकॉर्ड में जमानतनामा और शपथपत्र पर कमलाबाई के अंगूठे के निशान भी मिले।
जांच शुरू
इसके बाद अदालत ने एमजी रोड थाना पुलिस को बीएनएस की धारा 319 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 248/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीएनएस की धारा 319 के तहत पांच साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
जमानतदार की मौत भी बनी रहस्य
मामले में एक और रहस्य यह भी है कि फर्जी जमानतदार चंदन शर्मा का शव छत्रीपुरा क्षेत्र स्थित शासकीय नवीन मालव कन्या विद्यालय परिसर के बाहर मिला था। पुलिस ने इसे अप्राकृतिक मौत माना है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका कि उसकी मौत हादसा थी या हत्या।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!