खबर
Top News

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का ई-20 में शकर मिलाने वाला बयान हास्यास्पद: कांग्रेस का भ्रामक प्रचार; तथ्यों ने आरोपों की खोली पोल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का ई-20 में शकर मिलाने वाला बयान हास्यास्पद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण E-20 को देश में चीनी के बढ़ते भाव से जोड़कर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान हास्यास्पद है।

यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा है कि ई-20 में शकर नहीं मिलाते हैं। जीतू पटवारी का वॉट्स यूनिवर्सिटी ज्ञान राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ रहा हैं। भ्रम फैलाने से पहले पटवारी को कुछ पढ़े-लिखे नेताओं से सलाह कर बोलना चाहिए अन्यथा कांग्रेस की दुर्गति लगातार होती रहेगी।

कांग्रेस को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि ई-20 पेट्रोल में चीनी नहीं मिलाई जाती, बल्कि एथनॉल मिलाया जाता है। एथनॉल के उत्पादन में गन्ने के रस अथवा शीरे की शर्करा का उपयोग हो सकता है, लेकिन तैयार एथनॉल में चीनी मिलाकर पेट्रोल में नहीं डाली जाती।

यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े स्वयं बताते हैं कि एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी का डायवर्जन पहले की तुलना में कम हुआ है। वहीं एथनॉल उत्पादन में अनाज, विशेषकर मक्का की भूमिका लगातार बढ़ी है। केंद्र सरकार के अनुसार भारत ने 2025 में 20 प्रतिशत एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल किया और 2025-26 में औसत एथनॉल मिश्रण लगभग 19.05 प्रतिशत रहा।

उन्होंने कहा कि यदि ई-20 ही चीनी के दाम बढ़ने का मुख्य कारण होता, तो चीनी का डायवर्जन लगातार बढ़ना चाहिए था। इसके विपरीत, उद्योग के आंकड़ों के अनुसार 2025-26 में एथनॉल के लिए लगभग 30 लाख टन चीनी डायवर्ट हुई। इसी अवधि में देश का चीनी उत्पादन लगभग 2.79 करोड़ टन रहा।

चीनी की कीमतों में हालिया तेजी के पीछे कई अन्य कारण हैं। चीनी के भाव में हालिया तेजी को केवल ई-20 से जोड़ना आर्थिक तथ्यों की अनदेखी है। 24 अगस्त 2026 को आईएसएमए अध्यक्ष के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी की कीमतों में हालिया तेज उछाल के पीछे सट्टात्मक खरीद प्रमुख कारण है और देश में त्योहारी मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी मौसम में मांग बढ़ना, उत्पादन एवं शुरुआती स्टॉक की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियां और बाजार की सट्टात्मक गतिविधियां, ये सभी चीनी कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक हैं। सरकार ने कीमतों को स्थिर करने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति भी दी है।

ई-20 से किसान और चीनी उद्योग को मिला नया बाजार,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि एथनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पेट्रोल में मिश्रण बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों को गन्ने का बेहतर बाजार, चीनी मिलों को अतिरिक्त आय का स्रोत और देश को पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने का अवसर देना भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जब देश में एथनॉल के लिए अनाज आधारित उत्पादन बढ़ रहा है और चीनी का डायवर्जन सीमित है, तब वह ई-20 को चीनी महंगाई का अकेला जिम्मेदार किस आधार पर बता रही है.?

ई-20 में चीनी नहीं, एथनॉल मिलाया जाता है। एथनॉल के लिए कच्चे माल में बदलाव हो रहा है और हालिया चीनी मूल्यवृद्धि को केवल ई-20 के खाते में डालना तथ्य नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रचार है। कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की एथनॉल नीति किसान, चीनी उद्योग और ऊर्जा सुरक्षा, तीनों के हितों को साधने वाली नीति है, जबकि कांग्रेस बिना आर्थिक तथ्यों को समझे जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

3 minutes ago
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

3 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

6 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

13 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

17 minutes ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

26 minutes ago
2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत
Top News

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

27 minutes ago
डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप
Top News

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

30 minutes ago
नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी
Indore

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

39 minutes ago
देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

40 minutes ago
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

about 1 hour ago
विधायक पर हमला
Top News

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत
Top News

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

about 2 hours ago
नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़
Top News

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

about 2 hours ago
देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’
Top News

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

about 2 hours ago
टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग
Top News

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

about 2 hours ago
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
Top News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

about 2 hours ago
मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!