कचरे के ढेर से बेहाल है सिल्वर कॉलोनी लापरवाही से मंडराया बीमारी का खतरा: खजराना के सुल्तान कमेटी हॉल के पास फैली गंदगी पर बेपरवाह बना निगम प्रशासन; शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जोन-10, वार्ड 39 स्थित खजराना क्षेत्र की सिल्वर कॉलोनी में नगर निगम की घोर अनदेखी से आम जनता का जीना दूभर है।
सुल्तान कमेटी हॉल के पास खुले में फेंके जा रहे कचरे से क्षेत्र में उठती दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप ने नागरिकों को संक्रामक बीमारियों के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे करने वाले निकाय तंत्र की यह नाकामी जमीनी हकीकत को उजागर कर रही है।
स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार गुहार लगाने के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी समस्या का संज्ञान लेने को तैयार नहीं हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी ठोस कदम न उठाना निकाय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सफाई व्यवस्था में की जा रही यह टालमटोल सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
रहवासियों ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए मांग की है कि उक्त स्थल पर कचरा फेंकने पर अविलंब रोक लगाई जाए, क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। नागरिकों के स्वास्थ्य अधिकारों की अनदेखी करने वाले इस रवैये को बदलकर निकाय प्रशासन को जल्द स्थायी समाधान निकालना होगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!