Y-शेप में दौड़ेगी मेट्रो: उज्जैन-पीथमपुर के साथ देवास तक नेटवर्क विस्तार की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को उज्जैन और औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से जोड़ने के लिए प्रस्तावित मेट्रो विस्तार की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने करीब 84 किलोमीटर लंबे इंदौर-उज्जैन-पीथमपुर कॉरिडोर की डीपीआर में कुछ बदलाव किए हैं।
अब संशोधित रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
मेट्रो के प्रस्तावित विस्तार का रूट Y-शेप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंदौर को उज्जैन, पीथमपुर और आगे देवास समेत मेट्रोपॉलिटन रीजन के प्रमुख शहरों से जोड़ना है। योजना के तहत आबादी वाले हिस्सों में मेट्रो भूमिगत और बाहरी क्षेत्रों में एलिवेटेड कॉरिडोर पर दौड़ेगी।
लवकुश चौराहे से राजेंद्र नगर तक भूमिगत ट्रैक
प्रस्तावित रूट के अनुसार लवकुश चौराहे से बड़ा गणपति होते हुए राजेंद्र नगर तक मेट्रो भूमिगत चलेगी। इसके बाद राजेंद्र नगर से पीथमपुर की ओर जाने वाला हिस्सा एलिवेटेड रहेगा।
एबी रोड के आसपास कॉरिडोर दो दिशाओं में विभाजित होगा। एक शाखा महू और दूसरी पीथमपुर की ओर जाने का प्रस्ताव है।
इस नेटवर्क के जरिए इंदौर के प्रमुख शहरी क्षेत्रों को आसपास के औद्योगिक और धार्मिक-पर्यटन केंद्रों से जोड़ने की योजना है।
पहले चरण को भी अंतिम मंजूरी का इंतजार
इंदौर मेट्रो के पहले चरण के कुछ हिस्सों पर अभी औपचारिक मंजूरी बाकी है। योजना में सुपर कॉरिडोर से विजय नगर और आगे खजराना तक भूमिगत कॉरिडोर का प्रावधान है। इस हिस्से के बजट पर अभी निर्णय होना बाकी है।
वहीं, सुपर कॉरिडोर से शहीद पार्क के बीच तैयार एलिवेटेड कॉरिडोर में मेट्रो संचालन शुरू करने के लिए मंत्रालय की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद इस हिस्से में ट्रेन संचालन शुरू किया जा सकेगा।
तीसरे चरण का प्रस्ताव भी तैयार
इंदौर मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। प्रस्तावित रूट में राजेंद्र नगर से आंबेडकर नगर (महू), सिरपुर से गलोंदा और पीपल्याहाना होते हुए बिचौली मर्दाना तक मेट्रो कनेक्टिविटी देने का प्रस्ताव है।
अधिकारियों के अनुसार इस चरण में करीब 300 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर की अनुमानित लागत से काम प्रस्तावित है।
प्रस्ताव को पहले कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
देवास समेत आसपास के शहरों को जोड़ने की तैयारी
मेट्रो कॉरपोरेशन अब इंदौर तक सीमित नेटवर्क के बजाय पूरे मेट्रोपॉलिटन रीजन को एकीकृत मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाएं तलाश रहा है। इसमें देवास समेत आसपास के प्रमुख शहरों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।
योजना का मकसद इंदौर और आसपास के शहरों के बीच तेज, सुगम और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करना है।
यदि प्रस्तावित विस्तार को मंजूरी मिलती है तो आने वाले वर्षों में इंदौर के आसपास के धार्मिक, औद्योगिक और तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों को एक ही मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!