बेखौफ परोसी जा रही शराब: खाना खिलाने वाले ढाबे-रेस्टोरेंट में
KHULASA FIRST
संवाददाता

नशाखोरी के बाद युवाओं में अक्सर होता है विवाद, पुलिस केवल समझाइश देकर टाल देती है मामला
फैमिली रेस्टोरेंट और ढाबे का वीडियो वायरल, खुलेआम सज रही नशेड़ियों की महफिल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किशनगंज थाना क्षेत्र के रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में खाना खिलाने की आड़ में खुलेआम शराबखोरी कराई जा रही है। देर रात तक नशे के इन ठिकानों पर युवक-युवतियों और कारोबारियों की महफिलें सज रही हैं। आरोप है कि पुलिस की कथित साठगांठ के चलते ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक बेखौफ नशा परोस रहे हैं। इसके चलते नशेड़ी आए दिन यहां उत्पात मचाते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
खुलासा फर्स्ट को एक जिम्मेदार पाठक ने वीडियो बनाकर भेजा है। पाठक के मुताबिक किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित मां भगवती फैमिली रेस्टोरेंट और मधुरिम ढाबे सहित अन्य ठिकानों पर देर रात तक खुलेआम शराबखोरी चल रही है। वीडियो में युवक-युवतियों की नशे की महफिल सजी नजर आ रही है।
शराब के नशे में कुछ युवक हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। हद तो यह कि कुछ नशेड़ी युवक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर खुलेआम शराब पीते नजर आए। इसका सबसे बड़ा खामियाजा सड़क से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।
ग्रामीण इलाकों के ढाबों और रेस्टोरेंट में नशाखोरी करने के बाद युवक-युवतियां और कारोबारी वाहन लेकर निकलते हैं तो कई बार सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। नशे में वाहन चलाने के कारण दुर्घटना में मौत तक के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन पुलिस की साठगांठ के चलते अवैध शराब परोसने वालों पर कार्रवाई नहीं होती।
क्षेत्र के लोगों ने बताया शराब पीने के बाद कई युवक रेस्टोरेंट और ढाबों से बाहर निकलकर सड़क पर हंगामा करते हैं। विरोध करने पर विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। कई बार ढाबे और रेस्टोरेंट के बाहर नशेड़ियों में विवाद की घटनाएं हो चुकी हैं।
विवाद होने पर पुलिस आती है, लेकिन कार्रवाई नहीं करती
रहवासियों का कहना है कि देर रात ढाबों और रेस्टोरेंट के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। कई बार विवाद की स्थिति बनती है और सूचना मिलने पर पुलिस मौके तक पहुंचती है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मामला शांत कराकर नशेड़ियों को रवाना कर दिया जाता है।
सूत्रों का दावा है कि किशनगंज थाना क्षेत्र में कुछ रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की पुलिस से अच्छी बातचीत है। साठगांठ होने के कारण देर रात तक शराब परोसने और शराबखोरी का खेल बेधड़क चल रहा है।
विवाद होने पर पुलिस आती है, लेकिन कार्रवाई नहीं करती
रहवासियों का कहना है कि देर रात ढाबों और रेस्टोरेंट के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। कई बार विवाद की स्थिति बनती है और सूचना मिलने पर पुलिस मौके तक पहुंचती है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मामला शांत कराकर नशेड़ियों को रवाना कर दिया जाता है।
सूत्रों का दावा है कि किशनगंज थाना क्षेत्र में कुछ रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की पुलिस से अच्छी बातचीत है। साठगांठ होने के कारण देर रात तक शराब परोसने और शराबखोरी का खेल बेधड़क चल रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!