ऑनलाइन अटेंडेंस का बहिष्कार करेंगे वनकर्मी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
फील्ड स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर वनकर्मियों का विरोध तेज हो गया है। राज्य कर्मचारी संघ, वन विभाग प्रकोष्ठ ने ऑनलाइन हाजिरी लागू करने से पहले कर्मचारियों की व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।
संघ ने वनमंडलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीओ सुरेश बरोले को सौंपकर 31 अगस्त तक समाधान की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 1 सितंबर से ऑनलाइन अटेंडेंस का पूर्ण बहिष्कार करने और दबाव बनाए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
24 घंटे ड्यूटी, समय कैसे तय होगा?: संघ जिलाध्यक्ष विनोद राठौर के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया वन विभाग का फील्ड स्टाफ जंगल की सुरक्षा के लिए 24 घंटे ड्यूटी करता है।
ऐसे में ऑनलाइन लॉग इन और लॉग आउट का समय तय करना व्यावहारिक नहीं है। समय निर्धारित किया जाता है तो बीट और सबरेंज में दूसरी व तीसरी पाली की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। उन्होंने कार्यालयीन कर्मचारियों की तरह अवकाश का लाभ देने की भी मांग की।
वनकर्मियों का कहना है ऑनलाइन ड्यूटी का निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी जंगल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कार्रवाई या रिकवरी का खतरा कर्मचारियों पर नहीं डाला जाना चाहिए।
संघ ने 365 दिन ड्यूटी करने वाले वनकर्मियों को पुलिस विभाग की तर्ज पर एक माह का अतिरिक्त वेतन देने की मांग की है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद आपात स्थिति में बुलाए जाने पर अतिरिक्त भत्ता देने की मांग भी रखी गई है।
मोबाइल और इंटरनेट खर्च भी विभाग उठाए
ज्ञापन में फील्ड स्टाफ को शासकीय काम के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराने की मांग की गई। संघ ने कहा वनरक्षक पद गैर-तकनीकी श्रेणी में होने के बावजूद उनसे केएमएल फाइलिंग, सीमांकन और वन सुविधा ऐप सहित कई तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें विधिवत प्रशिक्षण देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!