11 बाइक-स्कूटर चोरी कर शहर में घूम रही थी गैंग: पुलिस ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, 10 लाख के दोपहिया वाहन जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रोजाना हो रही बाइक चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस बीच तेजाजी नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश को दबोच लिया। आरोपियों के साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा है।
आरोपियों की निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपए कीमत के 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में इंदौर शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है।
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार संदिग्धों की धरपकड़ जारी है। इसी दौरान 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरीखेड़ा वाइन शॉप के सामने सर्विस रोड पर कुछ संदिग्ध युवक दोपहिया वाहनों के साथ खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी प्रकाश तंवर, मुकेश उर्फ कालू मसानिया और दो नाबालिग को पकड़ा था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।
टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया आरोपी चोर गैंग के सदस्य मंदिर, शॉपिंग मॉल, पार्किंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते है। लोगों की रेकी करने के बाद ही किसी भी गाड़ी पर हाथ साफ करते थे। इसके बाद गाड़ी का पूरा हुलिया बदलकर चलाते थे। इतना ही नहीं आरोपी वारदात करने में भी चोरी के वाहनों से ही जाते थे।
गिरोह के आरोपी प्रकाश तंवर और मुकेश उर्फ कालू मसानिया के खिलाफ तमाम थानों में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इसके अलावा दोनों नाबालिगों के खिलाफ भी वाहन चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े पुराने प्रकरण पाए गए हैं।
आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग आ सकते हैं सामने
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि गैंग ने अब तक कितने वाहन चुराए, चोरी के वाहनों को कहां खपाया जाता था और इस नेटवर्क में इनके साथ और कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर वाहन चोरी की अन्य वारदातों और आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!