खबर
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार का क्लिनिक सील: विरोध करने वाले गुंडों-गु्र्गों सहित हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 3:26 pm
शेयर करें:
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार का क्लिनिक सील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट की खबर का फिर बड़ा असर हुआ है। लकवा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार का क्लिनिक आखिरकार प्रशासन ने सील कर दिया।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। महू तहसील के बसी पिपरी गांव में क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। दावा किया जाता था यहां लकवा का गारंटीड इलाज किया जाता है।

देश व प्रदेश के अलग-अलग शहरों से प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज पहुंचते थे। फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार दावा करता है लकवा के मरीज को शर्तिया स्वस्थ करता है। सोशल मीडिया पर उसके कई पोस्ट अपलोड है।

महू तहसील के सुदूर ग्रामीण इलाके बसी पिपरी में प्रति मरीज उपचार के लिए 3 से 5 हजार रुपए दवाइयों के नाम पर वसूलता है। सज्जनसिंह पंवार के हाथों लकवा के सैकड़ों मरीज जान गंवा चुके है। खुलासा फर्स्ट अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लगातार खबर प्रकाशित कर प्रशासन को जगाने का प्रयास कर रहा था। मुहिम रंग लाई और प्रशासन ने कार्रवाई कर दी।

सज्जनसिंह पंवार के संजीवनी क्लिनिक को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक शाहरुख हुसैन ने शिकायत की थी लकवा के उपचार के लिए पिता को ले गए थे, लेकिन डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई।

यह पहली शिकायत नहीं थी। पूर्व में भी कई मरीजों की स्थिति गंभीर होने या मौत की शिकायत की जा चुकी है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ के साथ ही एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

गुरुवार दोपहर सीएमएचओ माधव हासानी, महू एसडीएम राकेश परमार, ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस टीम बसी पिपरी गांव पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे। जांच में पता चला डॉ. सज्जनसिंह पवार का रजिस्ट्रेशन नहीं है।

एक अन्य डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन पर क्लिनिक संचालित था। डॉ. माधव हासानी ने सज्जन सिंह से डिग्री के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया इलेक्ट्रोपैथी माध्यम से उपचार करते है।

दोनों डॉक्टरों की डिग्री और अन्य दस्तावेज मांगे गए जो क्लिनिक पर उपलब्ध नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सज्जन सिंह पवार के परिवार द्वारा ही संचालित मेडिकल स्टोर की भी जांच की। ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध सभी मेडिसिन की जांच के लिए सैंपल लिए।

डॉ. हासानी के अनुसार सभी दवाइयां की जांच की जाएगी। सज्जनसिंह पवार ने जिस पद्धति से उपचार की बात कही है, वह मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्य नहीं है। ऐसे में सभी दस्तावेजों और डिग्रियों की जांच के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिरासत में होगी पूछताछ
एसडीम राकेश परमार ने बताया दोनों कथित डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। क्लीनिक और मेडिकल स्टोर सील कर दिए हैं। पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन सज्जन सिंह पंवार अपने रसूख का इस्तेमाल कर फिर उपचार प्रारंभ कर देता है।

सज्जन सिंह पंवार के कुछ गुर्गों ने कार्रवाई प्रभावित करने का प्रयास भी किया। सज्जन सिंह के गुंडों ने अधिकारियों का विरोध किया और कार्रवाई से रोकने की कोशिश की, जिस पर पुलिस बल ने सबक सिखाते हुए हिरासत में ले लिया।

साथ ही पूछताछ के लिए सज्जन सिंह पंवार को भी हिरासत में लिया। जांच के आधार पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उसे पुनः क्लीनिक नहीं शुरू करने की सख्त हिदायत दी गई है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 17 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 17 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 18 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 18 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 18 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 18 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 18 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 18 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 18 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 18 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 19 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 19 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 19 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 19 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!