लव जिहादी ने हिंदू बन की दोस्ती: फिर करने लगा ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

हिंदू युवती की शिकायत पर आरोपी वारिश
उर्फ वीरू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव का केस दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती ने एक युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, होटल ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता श्री राजपूत करणी सेना के ऑफिस पहुंची, जिसके बाद संगठन के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और लव जिहादी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वारिश उर्फ वीरू शेख के खिलाफ धारा 376(2)(N), 506 भादंवि तथा धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया वर्ष 2019 में उसकी एक दोस्त के माध्यम से वारिश से मुलाकात हुई थी। उसने उस समय अपना नाम वीरू बताया और मोबाइल नंबर लिया।
इसके बाद दोनों के बीच करीब छह महीने तक बातचीत होती रही। फरवरी 2020 में वीरू उसे फिल्म देखने के बहाने बांबे हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक होटल ले गया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो-वीडियो बना लिए। इसका विरोद करने पर आरोपी ने उक्त फोटो-वीडियो डिलीट करने का कह दिया।
बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि वीरू की शादी किसी अन्य युवती से होने वाली है। इस पर उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। वर्ष 2022 में आरोपी ने दोबारा संपर्क किया और खुद की शादी से खुश नहीं होने तथा उससे शादी करने की इच्छा जताई।
बातचीत से इनकार करने पर आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कहा कि इन्हें डिलीट करवाना है, तो उससे मिलना होगा। फोटो-वीडियो वायरल होने के डर से युवती जब बांबे हॉस्पिटल के सामने उससे मिली तो आरोपी उसे दोबारा उसी होटल में ले गया।
वहां उसे जानकारी मिली कि आरोपी का नाम वीरू नहीं, बल्कि वारिश शेख है। युवती ने पहचान छिपाने को लेकर आपत्ति ली तो वारिश ने उसे डराया-धमकाया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर जबरदस्ती संबंध बनाए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाद में उसने वारिश से सभी संपर्क खत्म कर लिए। करीब छह महीने से उसे जानकारी मिल रही थी कि वारिश उसके बारे में अलग-अलग जगहों पर गलत बातें फैलाने के साथ ही उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। कुछ फोटो-वीडियो वायरल भी किए जा चुके हैं। इस पर उसने अपनी बहन निधि वर्मा को पूरी बात बताई, जिसके बाद 27 अगस्त को लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
संबंधित समाचार

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!