खबर
Top News

देखिए वीडियो: हर आरोप पर सिर्फ जांच; फिर एसआई पर क्यों नहीं आती आंच?, पुराने सुसाइड केस के बाद ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नया विवाद, वायरल वीडियो ने फिर उठाए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 2:35 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कार्रवाई को लेकर विवादों में रहे सब इंस्पेक्टर महेश चौहान एक बार फिर चर्चा में हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक महिला और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद में एसआई चौहान का नाम सामने आया है।

महिला ने पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने और पैसे लेने के बावजूद कार्रवाई की रसीद नहीं देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की जांच की बात कही है।

खास बात यह है कि एसआई चौहान का नाम इससे पहले 2023 के भंवरकुआं क्षेत्र के मोबाइल व्यापारी आत्महत्या मामले में भी सामने आया था।

उस मामले में मृतक के पास से पांच पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला था, जिसमें तत्कालीन एसआई महेश चौहान और आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार पर प्रताड़ना, रुपए मांगने और झूठे मामले में फंसाने जैसे आरोप लगाए गए थे।

हालांकि, सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप अपने आप में आरोप हैं, उनकी पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही मानी जा सकती है।

लसूड़िया में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान विवाद
दो दिन पहले देर रात लसूड़िया क्षेत्र में पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने विजय सोनाने को रोका।

पुलिस के अनुसार, वह कथित रूप से नशे की हालत में था और जांच मशीन में फूंक मारने के बाद वहां से जाने की कोशिश कर रहा था।

वहीं विजय के साथ मौजूद महिला ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान उससे रुपये मांगे गए।

महिला का दावा है कि विजय एटीएम से 10 हजार रुपए निकालकर लाए और पुलिसकर्मियों को दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें चालानी कार्रवाई की रसीद नहीं दी गई।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विजय ने मौके पर घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों से कार्रवाई को लेकर सवाल करती दिखाई दे रही है।

पुलिस: वीडियो और पूरे घटनाक्रम की होगी जांच
मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

वहीं एसआई महेश चौहान से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में उनके पक्ष से आरोपों को निराधार बताया गया।

एसआई का पक्ष: महिला बेवजह कर रही थी विवाद
एसआई चौहान की ओर से सामने आए पक्ष के अनुसार, महिला बेवजह विवाद कर रही थी और खुद को पत्रकार बता रही थी। पुलिस का कहना है कि टीम ने उसके साथ मौजूद व्यक्ति को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए रोका था।

एसआई के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने किसी से कोई पैसा नहीं लिया और रिश्वत मांगने के आरोप गलत हैं।

अब वायरल वीडियो, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

2023 में व्यापारी की आत्महत्या के बाद भी सामने आया था नाम
वर्ष 2023 में भंवरकुआ क्षेत्र स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में मोबाइल व्यापारी राजीव शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके से पांच पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला था।

इसमें तत्कालीन एसआई महेश चौहान और आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मृतक ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने, रुपए मांगने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।

सुसाइड नोट में मृतक ने दावा किया था कि उसके खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने के लिए कथित तौर पर 25 लाख रुपये की मांग की गई।

उसने यह भी आरोप लगाया था कि रुपये नहीं देने पर उसे और उसकी पत्नी को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।

मृतक ने जब्त सामान को लेकर भी सवाल उठाए थे। उसके अनुसार गिरफ्तारी के दौरान लैपटॉप, सोने के आभूषण, मोबाइल, चांदी की वस्तुएं और अन्य सामान जब्त किया गया था, लेकिन उसका पूरा रिकॉर्ड अदालत में पेश नहीं किया गया।

आरक्षक पर भी लगाए थे आर्थिक लेन-देन के आरोप
सुसाइड नोट में आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार के साथ कथित आर्थिक लेन-देन का भी जिक्र था। मृतक ने दावा किया था कि उसने प्रशांत और उसके परिवार से रुपए लिए थे, जिन्हें बाद में चुका दिया गया। इसके बावजूद उससे लगातार रुपये मांगे जाने और दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया था।

पुराने मामले में हुई थी कार्रवाई
मोबाइल व्यापारी आत्महत्या मामले में आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार के खिलाफ कार्रवाई हुई थी और उसे जेल भी जाना पड़ा था। बाद में उसे जमानत मिल गई।

वहीं एसआई महेश चौहान को लेकर भी विभागीय स्तर पर जांच और कार्रवाई की बात सामने आई थी। उन पर कार्रवाई के बाद बाद में वे फिर सेवा में लौट आए।

सवाल वही... जांच के बाद जिम्मेदारी किसकी?
लसूड़िया के ताजा विवाद ने 2023 के पुराने मामले की याद फिर ताजा कर दी है। दोनों मामलों की परिस्थितियां अलग हैं और पुराने मामले के आरोपों तथा वर्तमान विवाद को एक-दूसरे से जोड़कर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

लेकिन सवाल पुलिस व्यवस्था पर जरूर उठता है। गंभीर आरोप लगने के बाद जांच तो हर बार शुरू होती है, लेकिन जांच का निष्कर्ष क्या निकलता है और जवाबदेही किस स्तर पर तय होती है?

वर्तमान मामले में भी वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद ही तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल दोनों पक्षों के दावों के बीच पुलिस जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 6 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 8 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 8 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 8 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 9 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 9 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 9 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 10 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 10 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 10 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 10 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 10 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 11 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 11 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 11 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 11 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!