70 करोड़ की एमडी ड्रग्स डील का खिलाड़ी 5 साल बाद धराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे चर्चित ड्रग्स मामलों में शामिल 70 करोड़ रुपए की 70 किलो एमडी ड्रग्स बरामदगी केस में पांच साल से फरार आरोपी आखिरकार क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। नासिक निवासी अकरम खान (40) को इंदौर कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर उस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, जिसने 2021 में देश के बड़े मेफेड्रोन कारोबार का खुलासा किया था।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक अकरम खान से 6 जनवरी 2021 को 70 किलो मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स और करीब 13.03 लाख रुपए नकद बरामद हुए थे। बाद की जांच में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के साथ धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई थीं।
मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच ने इंदौर न्यायालय परिसर में निगरानी लगाई। जैसे ही अकरम खान पहुंचा, टीम ने उ घेरकर गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में उससे ड्रग्स की सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
महाराष्ट्र में भी दर्ज है गंभीर केस... पुलिस के अनुसार अकरम खान नासिक में स्क्रैप का कारोबारी है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई नाका थाने में लूट और महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत भी मामला दर्ज है, जिससे उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
6 जनवरी 2021 को कार्रवाई में 70 किलो मेफेड्रोन की बरामदगी को उस समय प्रदेश की सबसे बड़ी ड्रग्स कार्रवाई में गिना गया था। अब गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है उस समय का नेटवर्क पूरी तरह खत्म हुआ था या कड़ियां अब भी सक्रिय हैं।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!