नगर भोज में भक्त उत्साह से ग्रहण कर रहे महाप्रसादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा श्रावण माह में अखंड रामायण पाठ और ड्रायफ्रूट्स मिक्स फलाहारी खिचड़ी व रामरोटी-रामभाजी का वितरण श्रावण के पहले दिन से प्रारंभ कर दिया गया था।
साथ ही श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर अखंड रामायण पाठ के समापन पर नगर भोज-सहभोज का शुभारंभ हुआ, जो शुक्रवार दोपहर से शुरू हुआ जो रविवार सुबह तक अनवरत जारी रहेगा। हर सोमवार और प्रदोष महापर्व पर ड्रायफ्रूट्स मिक्स खीर, केसरिया खोपरापाक, ड्रायफ्रूट्स मिक्स आलू पेटिस और साबूदाने के बड़े की महाप्रसादी वितरित की गई।
29वें दिन गुरुवार को हजारों भक्तों ने जय श्री महाकाल का उद्घोष किया और कतार में लगकर महाप्रसादी ग्रहण की। वहीं कल 30वें दिन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार से नगर भोज का आयोजन किया जा रहा है, जो रविवार सुबह तक जारी रहेगा।
नगर भोज में दाल-बाफले, ड्रायफ्रूट्स मिक्स चूरमा, स्वादिष्ट चटनी, ड्रायफ्रूट्स मिक्स पुलाव और पेक्ड पानी की ठंडी बॉटल का वितरण किया गया। एबी रोड एलआईजी गुरुद्वारे के पास खुलासा फर्स्ट के कार्यालय पर महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा श्रावण माह में अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया।
कल श्रावण पूर्णिमा को रामायण पाठ का समापन हुआ, इसके साथ ही नगर भोज-सहभोज का आयोजन किया गया। नगरभोज में श्रद्धालुओं को बैठकर प्रसादी ग्रहण करने के लिए कुर्सी-टेबलों की व्यवस्था भी की गई है।
महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा बाबा महाकाल और मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से हर सोमवार के साथ पूरे श्रावण माह व नवरात्रि में नौ दिन महाप्रसादी का वितरण किया जाता है। वहीं पूरे साल हर सोमवार को की जाने वाली महाप्रसादी का वितरण सतत जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!