राखी पर बहनों की बस यात्रा फ्री: इतने हजार से ज्यादा महिलाओं ने उठाया लाभ; इंटरसिटी चार्टर बसों में सबसे ज्यादा भीड़, इतनी हजार महिलाओं ने दूसरे शहरों तक किया सफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों के लिए एआईसीटीएसएल की नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा बड़ी राहत बनी।
दो दिन तक लागू रही इस सुविधा का 56 हजार से अधिक महिलाओं ने लाभ उठाया। इनमें करीब 50 हजार महिलाओं ने इंटरसिटी चार्टर बसों से सफर किया, जबकि 6 हजार से अधिक महिलाओं ने सिटी और आई-बस में बिना किराया यात्रा की।
48 घंटे तक फ्री रही इंटरसिटी बस यात्रा
एआईसीटीएसएल की पीआरओ माला सिंह ठाकुर के अनुसार रक्षाबंधन को देखते हुए महिलाओं के लिए 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक 48 घंटे नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई थी।
इस दौरान इंदौर से दूसरे शहरों की ओर जाने वाली और अन्य शहरों से इंदौर आने वाली महिलाओं से बस किराया नहीं लिया गया।
सुविधा का सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं ने उठाया जो रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने के लिए इंटरसिटी बसों से रवाना हुईं।
भोपाल से नीमच और धार तक बसों में रही भीड़
एआईसीटीएसएल की इंटरसिटी चार्टर बसों का संचालन इंदौर से भोपाल, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, खरगोन, धार, झाबुआ, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा सहित कई प्रमुख शहरों के लिए किया गया।
त्योहार के चलते इन रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या बढ़ी। खासकर सुबह से दोपहर तक मायके जाने वाली महिलाओं की संख्या अधिक रही।
सिटी बसों में भी बढ़े यात्री
रक्षाबंधन के चलते शहर के भीतर चलने वाली सिटी बस और आई-बस में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी।
एआईसीटीएसएल के अनुसार सामान्य दिनों में सिटी बसों से रोजाना करीब 5 से 6 हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहार के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 8 से 9 हजार प्रतिदिन तक पहुंच जाता है।
इन यात्रियों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत रहती है। वहीं, इंटरसिटी चार्टर बसों के रोजाना 150 से अधिक फेरे संचालित किए जाते हैं।
सुबह से बस स्टॉप पर दिखी भीड़
रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही शहर के प्रमुख बस स्टॉप और मार्गों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई थी। मायके जाने वाली महिलाओं के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों के सफर से बसों में भीड़ रही।
शहर के भीतर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिटी और आई-बस की नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। वहीं इंटरसिटी बसों में महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!