नकबजनी के आरोपी गिरफ्तार: 100 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार छत्रपति संभाजी नगर घूमने गया था लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान गायब था। संयोगितागंज पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नकबजनी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए कीमत के 100 ग्राम सोने और ढाई किलो चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।
टीआई केपी यादव के मुताबिक पारसी मोहल्ला छावनी निवासी 51 वर्षीय शंकर सैनी 7 अगस्त की रात करीब 9 बजे परिवार के साथ छत्रपति संभाजी नगर घूमने गए थे। 10 अगस्त सुबह करीब 10 बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर और लॉकर की जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान गायब मिला।
शिकायत पर केस दर्ज कर आला अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
26 अगस्त को सूचना मिली कि वारदात में शामिल संदिग्ध प्रभु तौल कांटे के पास पालदा में खड़े हैं। टीम ने घेराबंदी कर रोहित उर्फ झूला जायसवाल (24), निवासी देव गुराड़िया और चंदन अबोले (22), निवासी प्रोफेसर कॉलोनी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने घर में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर नेमावर रोड उद्योग नगर और प्रोफेसर कॉलोनी स्थित स्थानों से चोरी के जेवर बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों के पूर्व में भी अन्य थानों में आपराधिक रिकॉर्ड हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।
आरोपी को पकड़ने में एसआई नरेंद्र जैसवार, जीवनराम गौरा, एएसआई ऋषि कुशवाह, पुलिसकर्मी संदीप, विजय यादव, विशाल, सत्येंद्र, राघवेंद्र सिंह राजावत, लक्ष्मण, साइबर टीम के विकास और अमित की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!