खबर
Top News

स्टेशन पर चूहों का आतंक, बुजुर्ग को काटा, कांग्रेस ने बोला हमला: अधिकारियों से बहस; 262 करोड़ के ठेके की जांच और एफआईआर की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 2:21 pm
शेयर करें:
स्टेशन पर चूहों का आतंक, बुजुर्ग को काटा, कांग्रेस ने बोला हमला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के भीतर चूहों, कॉकरोच और खटमलों के बढ़ते प्रकोप तथा गंदगी के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलू सेन, नीतिश भारद्वाज और लवेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक एवं निदेशक के नाम इंदौर रेलवे क्षेत्रीय अधिकारी हरिराम मीणा और स्टेशन अधीक्षक रवि बदवर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यात्री सुविधाओं में हो रही लापरवाही को लेकर कांग्रेस नेताओं की रेलवे अधिकारियों से देर तक बहस हुई।

कांग्रेस नेताओं ने मुद्दा उठाया कि एसी कोच में सो रहे 80 वर्षीय यात्री को चूहे द्वारा नाक पर काटे जाने की घटना ने रेलवे के खोखले दावों का खुलासा कर दिया है। रतलाम मंडल में जून 2026 में ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग और पेस्ट कंट्रोल का करीब 262 करोड़ रुपए का दो साल का ठेका दिए जाने के बावजूद स्थिति बदतर बनी हुई है।

यात्रियों की शिकायत पर बंद एसी कोच के भीतर ही जहरीले कीटनाशक का स्प्रे कर दिया गया, जिससे यात्रियों का दम घुटने लगा। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में बदबूदार बेडशीट, कंबल, टिकटों की कालाबाजारी और पार्सल विभाग में जारी गड़बड़ियों का मुद्दा भी अफसरों के सामने रखा गया।

कांग्रेस ने मांग की है कि बुजुर्ग को चूहा काटने की घटना पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। लापरवाही बरतने वाली पेस्ट कंट्रोल और लॉन्ड्री कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर इंदौर कोचिंग डिपो, वाशिंग पिट तथा लॉन्ड्री व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

देवेंद्र सिंह यादव ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इंदौर प्रवास पर उग्र आंदोलन और घेराव किया जाएगा। ज्ञापन का वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने किया, संचालन लवेश यादव ने संभाला तथा आभार नीतिश भारद्वाज ने माना।

प्रदर्शन में पूर्व पार्षद राधे बौरासी, चिंटू वर्मा, गिरीश जोशी, पुखराज राठौर, राहुल धाकरे, विशाल चतुर्वेदी, दीपक मलेरिया, विभाष शर्मा, प्रतीक मित्तल, विलियम सदवाने, अलीम शेख, कमलेश पाठक, शेख सलीम, संजय शुक्ला, बरकत खान, उस्मान गनी मुल्तानी, अशोक चौधरी, गोविंद शर्मा, मो. यूनुस, अभिषेक श्रीवास्तव, योगेश कजरे, विवेक खंडेलवाल, दीपक छाबड़ा, दीपक वानखेड़े, लक्ष्मण खत्री, यशपाल गहलोत, रविकांत सैनी, अख्तर जावेद और राजीव खान शामिल थे।

संबंधित समाचार

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज
Top News

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

4 minutes ago
ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
Top News

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

21 minutes ago
देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

21 minutes ago
सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!
Top News

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

22 minutes ago
कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

34 minutes ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

35 minutes ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

40 minutes ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

42 minutes ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

about 1 hour ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

about 1 hour ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

about 1 hour ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

about 1 hour ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

about 1 hour ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 1 hour ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
गरबा पंडाल में छेड़छाड़
Indore

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

about 1 hour ago
सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी
Top News

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी
Top News

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

about 2 hours ago
यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना
Top News

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!