ड्रोन ने जाम देख दी सूचना: तो क्रेन लेकर दौड़ी ट्रैफिक टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

रक्षाबंधन पर राजवाड़ा सहित प्रमुख चौराहों व बाजार में मुस्तैद रही यातायात पुलिस
नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर चालानी कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर जाम और अव्यवस्थित पार्किंग पर अब ट्रैफिक पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। कल और परसों मरीमाता से इमली बाजार तक ड्रोन से निगरानी की गई। जिस जगह यातायात बाधित नजर आया, वहां कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। तत्काल क्रेन और सपोर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुगम कराया। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।
जानकारी के मुताबिक सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-1 जगदीश पाटिल ने मार्ग का निरीक्षण किया। उनके साथ क्रेन, सपोर्ट और ड्रोन टीम भी थी। ड्रोन से चिह्नित पॉइंट पर टीम पहुंची और यातायात व्यवस्थित कराया। यातायात पुलिस ने सड़क किनारे वाहन खड़े करने वाले चालकों और दुकानदारों को माइक से समझाइश दी।
नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन नहीं खड़े करने और सड़क पर सामान या वाहन लगाकर यातायात बाधित नहीं करने की अपील की गई। इसके बावजूद यातायात बाधित करने वाले और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक हेल्पलाइन और इंदौर ट्रैफिक साथी एप पर मिली शिकायतों पर भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
बंगाली चौराहा डी-मार्ट मार्ग पर ठेले और लोडिंग वाहनों के कारण बाधित यातायात को नगर निगम क्यूआरटी की मदद से व्यवस्थित कराया गया। आईटी पार्क तीन इमली मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर की शिकायत नगर निगम को भेजी गई।
इमली बाजार, कोरल हॉस्पिटल-महालक्ष्मी नगर मार्ग, लसूड़िया थाना क्षेत्र और रीगल तिराहा पर जाम की शिकायतों पर तत्काल टीम भेजकर यातायात सुचारु कराया गया। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों से संपर्क कर वाहन हटवाए गए।
प्रमुख चौराहों व बाजार में मुस्तैद रही टीम: रक्षाबंधन को लेकर राजवाड़ा, टॉवर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में भी यातायात पुलिस मुस्तैद रही। डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने व्यवस्था का जायजा लेकर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। टॉवर चौराहा पर वॉलंटियर्स ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। नन्हे ट्रैफिक प्रहरी आदित्य ने सड़क सुरक्षा गीत के जरिये लोगों को नियम पालन का संदेश दिया।
संबंधित समाचार

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!