खबर
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू: 250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू

शाही मस्जिद को लेकर उपद्रव

उज्जैन में उपद्रवियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बाहरी उपद्रवी गिरफ्तार; छत्री चौक नो-एंट्री जोन घोषित

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।

28 सितंबर को हुए उपद्रव और पथराव की घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार शासकीय कार्य में बाधा, पथराव, उग्र नारेबाजी, निषेधाज्ञा का उल्लंघन और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के मामलों में अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए उपद्रवियों में उज्जैन के साथ बाहरी भी शामिल हैं। महाकाल थाना क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और कलेक्टर के निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में बीएनएस की धारा 126(2), 196(ख), 353(2) और 223(3)(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

इसमें आरोपी नदीम खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला कायम हुआ है। इसी मामले से जुड़े अपराध क्रमांक 421/2026 में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल शाकीर पिता अब्दुल सलाम निवासी अहमद नगर, खिलचीपुर, उज्जैन, अल्तमस पिता साबिर निवासी मीना की चाल, नागझिरी, देवास रोड, अरबाज पिता अय्यूब निवासी बेगमबाग कॉलोनी और वसीम पिता नईम निवासी यादव कॉलोनी, आगर रोड शामिल हैं।

न मामलों में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरसद हुसैन पिता सब्बीर निवासी कोर्ट मोहल्ला, अहिल्याबाई मार्ग, इशान पिता मुबारिक खान निवासी मिल्कीपुरा, तैय्यब पिता मोहम्मद गनी निवासी आगर नाका, सलमान पिता आजाद निवासी अहमद नगर, चिमनगंज, कासिम पिता रिजवान निवासी बेगमबाग कॉलोनी, आशिक पिता इकबाल अब्दुल निवासी मसद्दीपुरा, साहिल खान पिता अब्दुल रसीद निवासी जयसिंहपुरा, शाविर पिता अकरम निवासी गणेश कॉलोनी, जयसिंहपुरा, शेख अल्फेज पिता आशिम निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, जयसिंहपुरा और समीर पिता मुबारिक निवासी शंकरपुर शामिल हैं।

खाराकुआं थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री वाली रील अपलोड करने के मामले में भी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार ऐसे कंटेंट के जरिए माहौल बिगाड़ने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी

पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को शहर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में हुई घटनाओं के बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है।

खाराकुआं थाने में 22 के खिलाफ मामला
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुछ लोग दूसरे शहरों से आकर दंगा कराने का प्रयास कर रहे थे। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद मुस्लिम कमेटी द्वारा स्वयं मस्जिद हटाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पूरे इलाके में तैनात हैं और अगली शिफ्ट में भी इतनी ही संख्या में बल तैनात रहेगा। पुलिस ने सोमवार तक 20 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार को सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच के आधार पर 10 से ज्यादा नए लोगों की पहचान की गई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस तरह पुलिस के अनुसार अब तक करीब 30 आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है।

खारा कुंवा थाने में साजिद खान, इमरान, गुलरेज खान, बिल्लू पठान, साजिद खान, इमरान खान, बिलाल, लालू हेला, सलीम, नदीम, तौफीक खान, शाकिर, शाहनवाज उर्फ कल्लू खां, अरसद हुसैन, ईशान खान, तैयब मंसूरी, हुसैन सलमान, कासिम शेख, साहिल खान, साबिर शेख, शेख अल्फेज और समीर सरोठी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले भी शामिल हैं।

मार्ग चौड़ीकरण के लिए मस्जिद का कुछ हिस्सा लिए जाने संबंधी कार्रवाई को लेकर राजस्थान, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्य व शहरों से भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही है।

इन पोस्टों के पीछे उद्देश्य साम्प्रदायिक फिजां बिगाड़ना है। पुलिस की खुफिया एजेंसी जानकारी जुटाने में लग गई है। जिस तरह से छत्री चौक की शाही मस्जिद को लेकर भड़काऊ पोस्ट शुरू की गई उसके पीछे बाहर के कट्टरपंथियों की साजिश बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शहरकाजी के यहां पथराव कराने की साजिश व घटना में कट्टरपंथियों का ही हाथ होने की संभावना है। शहर के अलावा अन्य जिले व राज्यों से भी जो लोग दंगा भड़काने, सौहार्द्र बिगाड़ने व दहशत फैलाने वाली पोस्ट डाल रहे है उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

मंगलवार शाम तक पांच एफआईआर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों पर दर्ज कर चुकी है। शहर के थानों को भी पत्थरबाजों को चिह्नित के अलावा गुपचुप साजिश रचने वालों की पहचान में जुटाया है।

भड़काऊ पोस्ट पर बिल्कुल भी भरोसा न करें : एडीजी राकेश गुप्ता ने कहा मस्जिद कमेटी व समाज के लोग चौड़ीकरण में खुद सहयोग कर रहे है लेकिन कुछ लोग एआई वाली पिक्चर बना भड़काऊ पोस्ट डाल रहे है। सोशल मीडिया की पोस्ट पर लोग बिल्कुल भी भरोसा न करें। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को टीमें आईडेंटिफाई कर रही है।

500 मीटर क्षेत्र सील कर मस्जिद का हिस्सा हटाने के लिए मचान बनाया दुकानें जबरन बंद कराने का आरोप
छत्री चौक मार्ग चौड़ीकरण के लिए समाज की सहमति से ही शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा तोड़ा जा रहा है, जिसके लिए वे लोग जुटे हैं, लेकिन दो दिन से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाह रूक नहीं रही।

इसको लेकर मंगलवार को पुलिस–प्रशासन ने मस्जिद क्षेत्र के 500 मीटर एरिया को बैरिकेडिंग से सील कर दिया है और पुलिसबल तैनात कर नो एंट्री जोन बना दिया।

मंगलवार सुबह छत्री चौक मस्जिद से लगे क्षेत्रों में व्यापारियों ने दुकानें खोली, लेकिन कुछ ही देर में शटर डाउन करा दिए। इस बीच मस्जिद के बाहर मचान बांधने का काम तेजी से चला।

शाम छह बजे तक समाज के ही लोगों ने 35 से 40 फीट ऊंचा मचान तैयार कर दिया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया अफवाह व भ्रामक पोस्ट रोकने के लिए क्षेत्र को नो एंट्री जोन किया है।

कंठाल, भगतजी की गली, डाबरी पीठा की गली, लखेरवाड़ी की चार गलियां, पटनीबाजार, ढाबारोड से शाही मस्जिद, अंडा गली से शाही मस्जिद, टंकी चौक से शाही मस्जिद, भागसीपुरा से छत्रीचौक, भार्गव मार्ग से छत्रीचौक, कमरी मार्ग से छत्री चौक तक पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स तैनात किया है।

शासकीय कार्य में बाधा में 7 पर केस, 14 पकड़े: एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कलेक्टर के आदेश पर अब्दुल शाकीर पिता अब्दुल अहमदनगर, अल्तमस पिता साबिर नागझिरी, अरबाज अय्यूब बेगमबाग, वसीम नईम यादव कॉलोनी पर केस दर्ज किया।

सौहार्द बिगाड़ने में जामा मस्जिद के नदीम खान व साथी आरोपी बने है। अरशद हुसैन कोट मोहल्ला, तैय्यब आगर नाका, सलमान अहमद नगर, आशिक मुसद्दीपुरा, साहिल जयसिंहपुरा, शाबिर गणेश कॉलोनी, शेख अल्फेज गरीब नवाज कॉलोनी, समीर शंकरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

6 सालों में सोमवार को तीसरी बार पथराव हुअा। मामूली बात पर दो समुदायों के बीच टकराव होने से पथराव हुआ, जिसमें 4 लोग घायल हुए। 25 दिसंबर 2020 को बेगमबाग से निकल रही रैली के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हुआ था। जिले के तराना में जनवरी 2026 में दो गुटों के बीच पथराव हुआ था।

सिंहस्थ मार्ग चौड़ीकरण: मस्जिद का हिस्सा हटाने में लगेगा एक हफ्ता, सहमति से हट रहा शाही मस्जिद का हिस्सा
सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को मीनार पर मचान बांधने का काम शुरू किया गया।

जल्द ही मीनार सहित मस्जिद का संबंधित हिस्सा हटा दिया जाएगा। मस्जिद का हिस्सा तोड़ने को लेकर हुए विवाद के 48 घंटे बाद भी क्षेत्र की 250 से अधिक दुकानें और घर बंद हैं।

छत्री चौक और आसपास के इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रशासन ने छत्री चौक, लखेरवाड़ी, सराफा, कालिदास स्कूल के पास का क्षेत्र, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, खड़े हनुमान और सती गेट से कंठाल तक का क्षेत्र बंद करवा रखा है।

करीब दो दिन से व्यापार प्रभावित होने के कारण व्यापारियों ने करीब 10 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है। उन्हें यह नहीं पता की ये दुकानें कब खुलेगी। कपड़ा व्यापारी शीतलदास चंदनानी ने बताया क्षेत्र की दुकानें पूरी तरह बंद हैं।

पिछले तीन दिनों से यही स्थिति है और यह कब तक चलेगी, कहना मुश्किल है। उनके अनुसार तनावपूर्ण माहौल का सबसे ज्यादा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ रहा है।

प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बनी सहमति के बाद मस्जिद का हिस्सा मुस्लिम समाज के लोग स्वयं हटा रहे हैं। काम धीमी गति से चलने के कारण इसे पूरा होने में करीब एक सप्ताह या उससे अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

दो दिन में अब तक मस्जिद का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा ही हटाया जा सका है। मीनार पर मचान बांध दी गई है और देर रात या बुधवार सुबह से मीनार हटाने का काम शुरू होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

7 minutes ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

8 minutes ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

19 minutes ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

22 minutes ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

28 minutes ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 1 hour ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 1 hour ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 1 hour ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

about 2 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 2 hours ago
नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर
Top News

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

about 2 hours ago
हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त
Top News

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!