मां ने दिया जीवन का अनमोल तोहफा: पांच बरस के बेटे को लिवर का हिस्सा दान कर बचाई जान; वर्ल्ड लिवर डे पर पढ़िये भावुक प्रसंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज यानी 19 अप्रैल को मनाए जा रहे वर्ल्ड लिवर डे के अवसर पर शहर में ‘जीवन का उत्सव’ नामक एक भावुक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘लिवर से गुफ्तगू—एक कप कॉफी के साथ’ थीम पर आधारित इस आयोजन में लिवर ट्रांसप्लांट से नई जिंदगी पाने वाले मरीजों और अंगदान करने वाले डोनर्स ने अपने अनुभव साझा किए। इस वर्ष की थीम Solid Habits, Strong Liver यानी मजबूत आदतें, स्वस्थ लिवर पर केंद्रित रही।
बदलती जीवनशैली बन रही बड़ा खतरा
लिवर विशेषज्ञ डॉ. अजय के. जैन ने चेतावनी दी कि खराब खानपान, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते शराब सेवन के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि जब लिवर पूरी तरह काम करना बंद कर देता है, तब ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचता है। डॉ. सुधांशु यादव ने कहा कि डोनर परिवारों के त्याग को समझने से समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सोच में सकारात्मक बदलाव आता है।
मां बनी जिंदगी की रक्षक
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब 5 वर्षीय मिहिर और उसकी मां पिंकी की कहानी सामने आई। गंभीर रूप से बीमार मिहिर को बचाने के लिए डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी। ऐसे में उसकी मां ने बिना किसी हिचक के अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर दिया। सफल ऑपरेशन के बाद आज मिहिर पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रहा है।
भारत में जरूरत ज्यादा, उपलब्धता कम
डॉ. शोहिनी सिरकार और डॉ. सुचिता जैन ने बताया कि भारत में हर साल करीब 50 हजार मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है, लेकिन डोनर्स की कमी के कारण केवल 5 हजार मरीजों का ही ट्रांसप्लांट हो पाता है।
काउंसलर देबी चटर्जी के अनुसार, अंधविश्वास और जागरूकता की कमी अंगदान के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है।
साहस और उम्मीद की मिसालें
62 वर्षीय एडवोकेट मस्तान सिंह छाबड़ा ने बताया कि 2020 में लिवर कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें महज तीन दिनों के भीतर कैडेवर डोनेशन के जरिए लिवर मिल गया। आज वे अनुशासित जीवनशैली और नियमित व्यायाम के साथ स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
वहीं, 49 वर्षीय सुनील मेहरा ने भी अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि 8 साल पहले एक डोनर की वजह से उन्हें नया जीवन मिला। उन्होंने भावुक होकर कहा, “हम हमेशा जीवित नहीं रह सकते, लेकिन अंगदान के जरिए किसी और के भीतर हमेशा जीवित रह सकते हैं।”
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञों की सलाह
ताजे फल और हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाएं, समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट कराएं और शराब और धूम्रपान से दूरी बनाए रखें। यह आयोजन न सिर्फ चिकित्सा जागरूकता का मंच बना, बल्कि मानवता, त्याग और जीवनदान की अनमोल भावना को भी उजागर कर गया।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!