मोहन सरकार का साइंस-टेक्नोलॉजी को बढ़ावा: अगले 5 साल में इतने करोड़ की योजनाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अगले पांच वर्षों में 492 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं संचालित करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विस्तार और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के लिए बड़ा प्रावधान
राकेश सिंह ने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 492 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है।
इन योजनाओं में अनुसंधान, योजना एवं विकास गतिविधियां, प्रशासनिक कार्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
सरकार का दावा है कि वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का बजट 734 करोड़ रुपए है, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के समय यह बजट करीब 6 करोड़ रुपए था।
सरकार ने गिनाए विकास के आंकड़े
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बजट में हुई यह वृद्धि बताती है कि वर्तमान सरकार विज्ञान और तकनीक को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश बढ़ने से प्रदेश में अनुसंधान, नवाचार और नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री के संकल्पों से जोड़कर देखा फैसला
राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के विकास और तकनीकी क्षमता बढ़ाने को लेकर जो संकल्प व्यक्त किए हैं, उनमें मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं, अनुसंधान और तकनीकी विकास को ध्यान में रखते हुए विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।
विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ता निवेश मध्यप्रदेश में डिजिटल सेवाओं, अनुसंधान संस्थानों और नवाचार आधारित गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!