खबर
Top News

मोहन ने रचाई ऐसी लीला खिल उठे किसानों के चेहरे: चार गुना मुआवजे ने लौटाई उम्मीद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
मोहन ने रचाई ऐसी लीला खिल उठे किसानों के चेहरे

भाई बनकर हुए प्रकट और बहा दी धन की गंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
|मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लीलाएं अपरंपार हैं। उनके नाम के अनुरूप उन्हें लीलाधर कहा जा सकता है (प्रदेश की राजनीति में उनकी लीलाएं इसकी गवाह हैं)। कल उन्होंने ऐसी ही लीला रचाई कि लंबे संघर्ष से हताश-निराश चेहरे देखते ही देखते प्रसन्नता से खिल उठे और खाली हाथों में धन की गठरियां आ गईं।

रक्षाबंधन पर बहनों की तिजोरियां भर दीं तो वर्षों से आर्थिक संकट में जी रहे सुदूर क्षेत्र के वनवासी और किसान भाइयों को जीवनभर की आर्थिक सुरक्षा की गारंटी भी दे दी। बदले में मांगा केवल दाल-बाटी और मिठाई।

उनकी बेहद सहज-सरल बातचीत को लेकर किसान भाई-बहनों का कहना था उन्हें ऐसा लगा ही नहीं कि प्रदेश का मुखिया उनसे बात कर रहा है। झाबुआ, थांदला, आलीराजपुर और धार जिले के वनवासी बहुल क्षेत्र व अन्य सैकड़ों ग्रामीण कृषक-मजदूर अपनी पुश्तैनी धरोहर और जीवन का आधार उपजाऊ भूमि छिन जाने के डर से बेहद निराश और हताश होकर भविष्य के प्रति चिंतित थे।

कारण रहा उनकी उपजाऊ भूमि को नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए जा रहे टिमरवानी-बदनावर फोरलेन मार्ग के लिए अधिग्रहित किया जाना और बदले में ऊंट के मुंह में जीरे के समान दोगुना मुआवजा, वह भी बेहद कम गाइडलाइन पर। किसानों ने इसे लेने से ही इनकार कर दिया।

ऐसे विकट हालातों में प्रभावित भूमि स्वामी असुरक्षा की भावना और निराशा के अंधेरे से घिरे थे। वनवासियों सहित प्रभावित किसान जब सरकार के अधिकारियों की रीति-नीति से निर्धारित कौड़ियों के दाम मुआवजा राशि से वर्तमान और भविष्य की चिंता में डूबे थे ऐसे समय में नाउम्मीद असहाय ग्रामीण किसानों और मजदूरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब अपने नाम के अनुरूप ‘मोहन’ अचानक प्रकट हुए और बतौर मुख्यमंत्री

मुआवजा राशि की गंगा बहा दी। यह कहते हुए कि आपका भाई हूं, चिंता मत करो। सभी को चार गुना मुआवजा देने की घोषणा करता हूं। इस तरह सुदूर आदिवासी अंचल झाबुआ, थांदला, धार, आलीराजपुर के प्रभावित किसानों का दु:ख मुख्यमंत्री ने हर लिया। अपने सहज, सरल और आत्मीय भाव से उन्होंने उक्त घोषणा कर दी, जिसका इंतजार झाबुआ सहित आदिवासी अंचल के सैकड़ों किसानों को था।

परेशानियों के बीच पांच दिन से आंदोलनरत थे किसान...किसान संघ ने पांच दिन तक पूरी ताकत और धैर्य के साथ गर्मी, बारिश, गंदगी व मच्छरों के प्रकोप के बीच चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन किया था।

हालांकि मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह विषय देर से लाया गया, लेकिन जैसे ही उन्हें मालूम हुआ, तत्काल उन्होंने अपना फैसला सुना दिया। किसान संघ के झाबुआ जिले के अध्यक्ष वरदराज पाटीदार, संभागीय अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना, प्रांत संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी, प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, युवा वाहिनी संयोजक श्याम पवार आदि की भूमिका आंदोलन में प्रमुख रूप से रही।

घोषणा में विलंब होने से किसान संघ के इंदौर-उज्जैन संभाग के पदाधिकारी झाबुआ पहुंच गए थे और कल बैठक के बाद बड़े आंदोलन की घोषणा करने वाले थे।

वास्तविक मूल्य से कम मुआवजे को लेकर थे आंदोलनरत...टिमरवानी-बदनावर फोरलेन के निर्माण के लिए किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। झाबुआ, थांदला, आलीराजपुर और धार जिले के वनवासी बहुल इलाकों के किसानों की शिकायत यह थी कि उन्हें जमीन के बदले मिलने वाला मुआवजा वास्तविक मूल्य और भविष्य की जरूरतों की तुलना में बेहद कम है। इसके चलते कई वर्षों से अपनी पुश्तैनी खेती की जमीन और जीवन के सबसे बड़े आधार को खोने की आशंका से चिंतित थे।

जमीन के साथ भविष्य की सुरक्षा की उम्मीद...आदिवासी अंचल के किसानों के लिए जमीन केवल संपत्ति नहीं है। वह परिवार की आजीविका, सामाजिक पहचान और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार है। ऐसे में चार गुना मुआवजे की घोषणा का महत्व केवल मुआवजे की रकम बढ़ाने तक सीमित नहीं है। किसानों को उम्मीद है कि इससे जमीन जाने के बाद परिवार के पुनर्वास, बच्चों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य की आर्थिक जरूरतों को संभालने में मदद मिलेगी।

भाजपाई मंत्री, सांसद और विधायक रात्रिभोज पर आमंत्रित... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भोपाल में प्रदेश के मंत्री विजय शाह, निर्मला भूरिया, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद अनीता चौहान और इलाके के विधायक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कल भोपाल में जनजातीय भाजपा के मंत्री, सांसदों और विधायकों को बैठक के साथ रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था। बैठक के दौरान ही उन्होंने दोपहर बाद झाबुआ में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आंदोलनकारियों से बातचीत की थी। इसके बाद भारतीय किसान संघ ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

किसान संघ ने बताया प्रशासन और शासन स्तर पर प्रमुख अधिकारियों का उन्हें महत्वपूर्ण सहयोग मिला। मुख्यमंत्री के निजी सचिव डॉ. सुदाम खाड़े ने इस मामले में सजगता और संवेदनशीलता के साथ कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री को वास्तविक स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया, वहीं कलेक्टर झाबुआ ने मुआवजा बढ़ाने के पूरे प्रयास किए।

आज का दिन त्योहार जैसा
मुख्यमंत्री का संबोधन केवल सरकारी घोषणा तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने किसानों से बेहद सहज अंदाज में संवाद किया। चार गुना मुआवजे की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन त्योहार के जैसा, रक्षाबंधन जैसा है। साथ ही आत्मीयतापूर्वक कहा कि मिठाई खिलाना। बातचीत के दौरान उन्होंने किसानों के साथ दाल-बाटी खाने की इच्छा भी जाहिर की।

निराशा के बीच आया मुख्यमंत्री का संदेश
लंबे आंदोलन के बाद जब किसान अपनी मांग को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने में जुटे थे, उसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे संवाद किया। किसानों को आश्वस्त करते हुए साफ शब्दों में कहा ‘मैं किसान बहनों-भाइयों का भाई हूं।’

उन्होंने झाबुआ की धरती पर क्रांतिकारी टंट्या मामा को याद करते हुए कहा कि यहां के किसानों के साथ न्याय होगा। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि टिमरवानी-बदनावर फोरलेन के लिए अधिग्रहित की जा रही कृषि भूमि के बदले किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

अब आदेश और भुगतान का इंतजार
हालांकि किसानों की खुशी के साथ अब अगली चुनौती भी सामने है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने के लिए औपचारिक आदेश, मुआवजा निर्धारण और भुगतान की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

किसानों की निगाह अब इस बात पर रहेगी कि चार गुना मुआवजे का लाभ प्रत्येक प्रभावित किसान तक किस प्रक्रिया और किस समय सीमा में पहुंचता है। बहरहाल, इतना जरूर है कि जिस आंदोलन की शुरुआत जमीन और भविष्य की चिंता से हुई थी, उसमें मुख्यमंत्री की चार गुना मुआवजे की घोषणा ने एक नया मोड़ ला दिया है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

10 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

20 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

31 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

36 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

38 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

43 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

44 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 2 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!