इंडिगो फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत: अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा; प्राथमिक उपचार के बाद किया अस्पताल रेफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 649 में मंगलवार सुबह एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उड़ान के दौरान यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ने पर विमान में मौजूद केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति संभाली और पायलट के माध्यम से इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी दी।
लैंडिंग से पहले सक्रिय हुआ एयरपोर्ट मेडिकल सिस्टम
सूचना मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। करीब सुबह 6:30 बजे विमान के लैंड करते ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम तैयार रही। यात्री को व्हीलचेयर की मदद से विमान से उतारकर एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर
मेडिकल रूम में डॉक्टरों ने यात्री की जांच कर जरूरी प्राथमिक उपचार दिया। हालत स्थिर होने के बाद उसे आगे की चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अमलतास एंबुलेंस से यात्री को बांठिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
फ्लाइट में अचानक हुई मेडिकल इमरजेंसी में केबिन क्रू, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट मेडिकल टीम के बीच तत्काल समन्वय से यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!