राहगीरों से झपटते थे मोबाइल: तेजाजी नगर पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे गिरोह के चार नशेड़ी लुटेरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहगीरों के मोबाइल झपटने वाले बदमाशों पर तेजाजी नगर पुलिस ने करारा शिकंजा कसा है। वारदात की सूचना मिलने के महज 12 घंटे में चार शातिर झपटमारों को गिरफ्तार किया है। बदमाश नशे की लत पूरी करने राह चलते लोगों को शिकार बनाते थे। पुलिस ने झपटे गए 16 मोबाइल फोन, एक बाइक और एक ऑटो रिक्शा यानी करीब 6 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक आरोपियों में गोविंद राठौर निवासी शिव पार्वती नगर, यश सोनकर, दुर्गेश डागर निवासी देवनगर पलासिया और युवराज अरमोर शामिल हैं। चारों रैकी करते और मौका मिलते ही मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे।
23 अगस्त की रात तेजाजी नगर पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कैलोद फाटा सर्विस रोड पर एक ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के पास चार संदिग्ध युवक खड़े हैं। किसी राहगीर को लूटने और मोबाइल झपटने की तैयारी में हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन जवानों ने दबोच लिया।
तलाशी में 16 झपटे हुए मोबाइल बरामद हुए। वारदात में इस्तेमाल बाइक और ऑटो रिक्शा भी जब्त किया। पूछताछ में पता चला चारों नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक रिकॉर्ड है।
पहले से दर्ज हैं कई मामले
गोविंद राठौर के खिलाफ तेजाजी नगर थाने में मारपीट ओर आबकारी अधिनियम के केस दर्ज हैं। वहीं दुर्गेश डागर के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज होना सामने आया है। इनमें महिला संबंधी अपराध सहित अन्य मामले भी हैं। पुलिस जांच के बाद मालिकों को मोबाइल सौंपेगी।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!