खबर
Top News

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ाया: लाखों के ट्रांजैक्शन का खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 1:56 pm
शेयर करें:
अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ाया

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। इन खातों में ठगी की रकम जमा कर उसे तुरंत अन्य खातों में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस ने अब तक करीब 80 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का पता लगाया है।

जांच में सामने आए ट्रांजैक्शन से जुड़ी करीब 50 शिकायतें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज हैं। पुलिस को पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी गिरोह के नेटवर्क से जुड़े होने के सुराग मिले हैं।

ऑनलाइन रेटिंग बढ़ाने और रकम दोगुनी करने का झांसा
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने छतरपुर जिले में एक व्यक्ति को टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन रेटिंग बढ़ाने और निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इसके बाद उससे करीब 28 लाख रुपए की ठगी की गई।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के अनुसार, खजुराहो थाना क्षेत्र में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

शिकायतकर्ता मोहित चौबे ने आरोप लगाया था कि उसे ऑनलाइन रेटिंग से जुड़ा काम देकर कम समय में पैसे दोगुने करने का लालच दिया गया और अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई।

इंस्टाग्राम विज्ञापनों से किराए पर लेते थे बैंक खाते
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर लोगों से उनके बैंक खाते किराए पर लेते थे।

इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम जमा की जाती थी। इसके बाद रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था, ताकि ठगी की रकम के वास्तविक स्रोत तक पहुंचना मुश्किल हो।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य रकम को आगे क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का काम भी कर रहे थे। इस एंगल की भी जांच की जा रही है।

तकनीकी जांच से गोटेगांव तक पहुंची पुलिस
28 लाख रुपए की साइबर ठगी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन, मोबाइल फोन और आरोपियों के बीच हुई बातचीत से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

जांच के दौरान पुलिस को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में सक्रिय नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

चारों आरोपी नरसिंहपुर के रहने वाले
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ शिवम पटेल, नीरज पटेल, कैलाश उर्फ केवल रजक और हीरालाल उर्फ संदीप रजक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव के रहने वाले हैं।

1.50 लाख रुपए फ्रीज, मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त
पुलिस ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में मौजूद करीब 1.50 लाख रुपए फ्रीज किए हैं। आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, बैंक खाते खुलवाने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और 38 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उन लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने अपने बैंक खाते आरोपियों को उपलब्ध कराए थे।

अलग-अलग राज्यों में दर्ज शिकायतों से जुड़े ट्रांजैक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 5 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 5 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 6 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 6 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 6 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 6 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 6 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 6 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 6 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 6 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 6 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 6 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 6 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 7 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 7 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!