बड़ी इंजीनियरिंग चूक: सड़क की जगह खेत में उतर रहा पुल; 30 डिग्री बिगड़ा अलाइनमेंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच इंदौर से सीधे मेला क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे महत्वपूर्ण बायपास में बड़ी इंजीनियरिंग चूक सामने आई है।
डीमार्ट के सामने से एमआर-21 तक बन रही सड़क और शिप्रा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का अलाइनमेंट आपस में मेल नहीं खा रहा है।
दोनों के अलाइनमेंट में करीब 30 डिग्री का अंतर सामने आया है। इसके चलते पुल सड़क से जुड़ने के बजाय खेत की ओर उतर रहा है।
अब इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए सड़क का अलाइनमेंट बदलकर उसे पुल से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत पड़ेगी। स्थानीय किसान जमीन लिए जाने का विरोध कर रहे हैं।
सड़क और पुल का काम अलग-अलग विभागों के पास
इस बायपास सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा करीब 23.26 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जबकि शिप्रा नदी पर बनने वाले करीब 13.38 करोड़ रुपए के ब्रिज का निर्माण सेतु विभाग के जिम्मे है।
मौके पर सड़क का अर्थवर्क और ब्रिज के पिलर तैयार हो चुके हैं। इसी दौरान दोनों निर्माणों के अलाइनमेंट में अंतर सामने आया।
ड्रोन फोटो और सैटेलाइट इमेज के माध्यम से किए गए माप में सड़क और पुल के बीच करीब 30 डिग्री का अंतर पाया गया। नगर निगम की ओर से इस संबंध में सेतु विभाग को पत्र भी लिखा जा चुका है।
पुल से मिलाने के लिए मोड़ी जाएगी सड़क
मूल योजना के अनुसार ब्रिज को सीधे सिकंदरी-दाऊदखेड़ी रोड से जोड़ा जाना था। इसी मार्ग पर आगे सिंहस्थ और देवास-बदनावर हाईवे के बायपास भी जुड़ेंगे। अब अलाइनमेंट में अंतर आने के बाद सड़क को मोड़कर पुल से मिलाने की योजना बनाई जा रही है।
इसके लिए सड़क के नए मार्ग के अनुरूप अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी। जमीन लेने की प्रक्रिया को लेकर किसानों की ओर से विरोध शुरू हो गया है। ऐसे में सड़क का संशोधित अलाइनमेंट तैयार करने के साथ जमीन की उपलब्धता भी चुनौती बनी हुई है।
सिंहस्थ के लिए क्यों अहम है यह रास्ता?
इंदौर की ओर से सिंहस्थ के दौरान आने वाले वाहनों को इसी मार्ग से चिंतामण गणेश मंदिर और मेला क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना है।
इसका उद्देश्य वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश कराए बिना सीधे मेला क्षेत्र तक पहुंचाना है। इससे उज्जैन शहर के अंदर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
सेतु विभाग बोला- ब्रिज सही अलाइनमेंट पर बन रहा
इस मामले में सेतु विभाग के ईई पीएस पंत का कहना है कि ब्रिज का निर्माण निर्धारित डिजाइन के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'ब्रिज वैसा ही बन रहा है, जैसा बनना चाहिए। गड़बड़ी कहां हुई, यह नगर निगम बताएगा।'
नगर निगम: सड़क को टर्न देकर पुल से जोड़ेंगे
नगर निगम के एसई आरके जैन ने बताया कि अलाइनमेंट को लेकर विभाग की ओर से पहले ही पत्र लिखा जा चुका है। अब सड़क को मोड़कर ब्रिज से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी।
सिंहस्थ-2028 के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे इस मार्ग पर सड़क और पुल के निर्माण में तालमेल की कमी सामने आने के बाद अब देखना होगा कि अतिरिक्त जमीन, संशोधित अलाइनमेंट और निर्माण कार्य को कितनी जल्दी पूरा किया जाता है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!