हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह: इतनी अवधि तक सीटें फुल; नॉन-एसी में भी वेटिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। करीब आठ महीने बाद मीटरगेज ट्रैक पर दोबारा शुरू हुई इस ट्रेन की 21 सितंबर तक लगभग सभी सीटें बुक हो चुकी हैं।
नॉन-एसी कोच में भी अधिकांश दिनों में बुकिंग फुल है, जबकि एसी कोच में लगातार वेटिंग चल रही है। कई मौकों पर वेटिंग 73 यात्रियों तक पहुंच चुकी है।
हेरिटेज ट्रेन फिलहाल दो एसी और चार नॉन-एसी कोच के साथ संचालित की जा रही है। ट्रेन का संचालन हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को भी ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी रही और वेटिंग देखने को मिली।
18 सितंबर को नॉन-एसी में 52 वेटिंग
रेलवे बुकिंग के अनुसार नॉन-एसी कोच में 18 सितंबर को 52 यात्रियों की वेटिंग है। इसके बाद अधिकांश दिनों के लिए बुकिंग फुल हो चुकी है।
एसी कोच में भी लगभग हर दिन वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग उठने लगी है।
आठ महीने बाद शुरू हुई ट्रेन
मीटरगेज ट्रैक पर हेरिटेज ट्रेन का संचालन करीब आठ महीने से बंद था। रेलवे ने शनिवार से दोबारा इसका संचालन शुरू किया।
हालांकि, रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े सदस्यों और रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रेन का संचालन मानसून सीजन की शुरुआत में ही शुरू हो जाना चाहिए था। उनके मुताबिक करीब दो महीने की देरी से संचालन शुरू होने के बावजूद यात्रियों का इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलना इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
अस्थायी तौर पर बढ़ाए जाएं कोच
रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा का कहना है कि हेरिटेज ट्रेन को नियमित रूप से समय पर संचालित किया जाना चाहिए।
यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे को स्थायी रूप से नहीं तो कम से कम अस्थायी तौर पर कोचों की संख्या बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हेरिटेज ट्रेन से यात्रियों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच सफर का अनुभव मिलता है और फिलहाल लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है। यदि ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं तो अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण
पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन मालवा क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में शामिल है। बारिश के मौसम में इस रूट की हरियाली, पहाड़ियां और झरने यात्रियों के लिए खास आकर्षण बनते हैं। यही वजह है कि ट्रेन के दोबारा शुरू होते ही इसकी सीटों की मांग तेजी से बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!