गड्ढों में वीआईपी रोड... पाइप लाइन बिछाने के बाद मिट्टी-गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क: निगम बोला-बारिश में मिट्टी बैठने के बाद करेंगे पक्का सुधार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की प्रमुख वीआईपी रोड पर पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद भी सड़क नहीं सुधरी है। लक्ष्मीबाई प्रतिमा से 60 फीट रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद गड्ढों को मिट्टी और गिट्टी से भर दिया गया, लेकिन सड़क को अब तक पहले की तरह समतल नहीं किया गया है।
लक्ष्मीबाई प्रतिमा से अनाज मंडी चौराहे तक करीब 6 से 7 स्थानों पर फुटपाथ के किनारे खुदाई की गई थी। यहां मिट्टी और गिट्टी का भराव होने के कारण सड़क का हिस्सा ऊबड़-खाबड़ हो गया है। इससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए ज्यादा खतरा
वीआईपी रोड पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क पर मिट्टी और गिट्टी के कारण बने असमतल हिस्से से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई जगह वाहन के पहिए गिट्टी और गड्ढों में फिसलने का खतरा रहता है।
पाइप लाइन का काम पूरा सड़क की मरम्मत बाकी
पाइप लाइन बिछाने के लिए लक्ष्मीबाई प्रतिमा से अनाज मंडी चौराहे के बीच सड़क किनारे अलग-अलग स्थानों पर खुदाई की गई थी। पाइप डालने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन खोदे गए हिस्सों पर फिलहाल पक्का निर्माण नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी सड़क को पहले जैसी स्थिति में लाने की है। लंबे समय तक गिट्टी और मिट्टी छोड़ने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है।
निगम का तर्क- अभी पक्का किया तो फिर धंस सकती है सड़क
निगम अधिकारियों का कहना है कि गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी भरने के पीछे तकनीकी कारण है। बारिश में भराव की मिट्टी बैठ जाएगी। इसके बाद सड़क का स्थायी सुधार किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यदि मिट्टी पूरी तरह बैठने से पहले ही सड़क को पक्का कर दिया जाता है तो बाद में जमीन धंसने से सड़क दोबारा असमतल हो सकती है। इसी वजह से बारिश के बाद स्थायी मरम्मत की योजना बनाई गई है।
20 फीट तक गहरे किए गए थे गड्ढे : जोन क्रमांक-1 के जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 20-20 फीट गहरे गड्ढे किए गए थे। इन्हें मिट्टी और गिट्टी से भर दिया गया है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!