नमाज पर नाराज हिंदू समाज: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर जिले का चप्पा-चप्पा सुबह से बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

हिंदू संगठनों के आह्वान पर लालबाग में जुटे हजारों लोग, शहर की सड़क पर रैलियां, जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप
भोजशाला के बगल में नमाज के विरोध में आज धार जिला बंद, दुकानों के शटर गिरे
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रसिद्ध भोजशाला विवाद को लेकर माहौल एक बार फिर गरमा गया है। मसला भोजशाला के बगल में हर शुक्रवार को पढ़ी जा रही नमाज से जुड़ा है। इस मामले में सकल हिंदू समाज ने जिला प्रशासन पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरश: पालन न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए 25 अगस्त को धार जिला बंद का आह्वान किया है।
बंद के समर्थन में तैयार किए गए पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ताजा मूवमेंट्स को आस्था और अधिकारों की लड़ाई करार दिया गया है। सकल हिंदू समाज के बैनर तले फिर से यह आंदोलन छेड़ा गया है। समाज प्रतिनिधियों का कहना है कि यह आंदोलन भोजशाला से जुड़ी आस्था, अस्मिता और हिंदू समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा भोजशाला के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जिला प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही के कारण ही समाज को बंद जैसा कठोर कदम उठाने पर विवश होना पड़ा है।
विरोध प्रदर्शन के तहत 25 अगस्त को जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रखने की अपील की गई है। इसके साथ ही सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधि जिला प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ एकजुट होकर प्रशासनिक अधिकारियों को सामूहिक ज्ञापन भी सौंपा। बंद के ऐलान के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
भोजशाला विवाद और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के विरोध में सकल हिंदू समाज द्वारा धार जिले में आज दोपहर तक बंद का आह्वान किया गया है। बंद का मुख्य कारण व नाराजगी की वजह ऐतिहासिक भोजशाला परिसर के पास सटी भूमि पर धार्मिक गतिविधियों और नमाज के लिए तय स्थान व रास्तों के असमंजस को लेकर हिंदू समाज में आपत्ति है।
इस मामले में जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हिंदू संगठनों का आरोप है कि न्यायालयीन व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का प्रशासन द्वारा सही ढंग से पालन नहीं कराया जा रहा है। नतीजतन आज सुबह से बाजारों में सन्नाटा है और आमजन सड़क पर हैं।
बंद के आह्वान के चलते धार शहर और पीथमपुर के प्रमुख बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहीं, जिससे सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। आवश्यक सेवाएं फिलहाल मुक्त नजर आ रही हैं। आम जनता की सुविधा के लिए स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य जरूरी सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा है।
हिंदू समाजजन सुबह लालबाग परिसर में एकत्रित हुए और प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों तथा बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एक ही रास्ता, नक्शा तय नहीं होने से बढ़ी उलझन...बता दें कि ताजा विवाद नमाज और पूजा के लिए हिंदू-मुस्लिम दोनों समाजों द्वारा एक ही रास्ते का उपयोग और संरक्षित स्मारक की सीमा तय नहीं होने से जुड़ा है। हिंदू पक्ष ने इस मामले में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को घेरा, क्योंकि भोजशाला परिसर उसके अधीन है। अफसरों के रवैये से नाराज हिंदू संगठन ने धार बंद का ऐलान किया। माना जा रहा है कि यह विवाद फिर बढ़ता जाएगा।
हिंदू समाज का कहना है कि बंद के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। हिंदू समाज ने आम जनता से लेकर व्यापारियों तक सभी से धार बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। अपील में भोजशाला को आस्था, अस्मिता और अधिकारों से जुड़ा विषय बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए कहा।
हिंदू समाज की ओर से जारी पत्र में यह कहा गया कि भोजशाला की आस्था और अधिकारों के लिए पूर्वजों ने संघर्ष किया था। समाज से अपील की गई है कि भविष्य की पीढ़ियों को इस मुद्दे पर फिर संघर्ष की स्थिति का सामना न करना पड़े, इसलिए सभी लोग एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाएं।
सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद पढ़ी जुमे की नमाज
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद भोजशाला परिसर से सटी दरगाह की जमीन पर जुमे की नमाज पढ़ी गई। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद जिला प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए दोपहर 1 से 3 बजे के बीच वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया है, जो कि भोजशाला से एकदम सटा हुआ है।
मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद भोजशाला के निकट सर्वे नंबर 612 को नमाज के लिए चुना गया था। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा मई में भोजशाला कमाल मौला परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किए जाने के बाद 31 जुलाई को पहली बार बड़ी संख्या में मुस्लिम जुमे की नमाज के लिए पहुंचे थे।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि मुस्लिम समुदाय को भोजशाला के पास ही नमाज पढ़ने की जगह दी जाए। तब से परिसर से सटे दरगाह परिसर में शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज अदा की जा रही है।
संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!