खबर
Top News

बकरियां चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: बाप-बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; दूसरे पक्ष की मां-बेटी घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 1:06 pm
शेयर करें:
बकरियां चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

खुलासा फर्स्ट, सागर।
राहतगढ़ थाना क्षेत्र के काठौंदा गांव में सोमवार शाम बकरियां चराने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला हुआ। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष की मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।

बकरियां चराने की बात पर शुरू हुई बहस
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। सोमवार शाम खेत में बकरियां चराने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

हमले में पूरन आदिवासी और उनके बेटे बाबूलाल आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की सीमा अहिरवार और उनकी बेटी पूजा अहिरवार भी घायल हुई हैं।

थाने पहुंची मां-बेटी, फिर मिली पिता-पुत्र की मौत की खबर
घटना के बाद घायल मां-बेटी शिकायत दर्ज कराने राहतगढ़ थाने पहुंचीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूरन और बाबूलाल गांव के पास खेत में गंभीर हालत में पड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों पक्षों पर केस, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही SDOP योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात अधिक होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पुराने विवाद और सोमवार शाम हुई कहासुनी समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 3 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 3 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 3 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 4 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 4 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 4 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 4 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 4 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 4 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 4 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 4 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 4 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 4 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 4 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 4 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 5 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!