सनपाल के काले कारनामों का खुलासा: भगोड़ा सतीश फरार तो किसने किए हस्ताक्षर?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुबई में बैठे सतीश सनपाल से जुड़े नेटवर्क की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। जांच एजेंसियों की नजर अब शहपुरा की उस जमीन की पूरी राजस्व फाइल पर है, जिसके नामांतरण को लेकर पहले से सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक अब आवेदन से लेकर अंतिम आदेश तक पूरी प्रक्रिया की कड़ी-दर-कड़ी जांच की जा रही है। मामले में पहले से सामने आ चुका है कि सनपाल के खिलाफ अगस्त 2022 में लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी होने की जानकारी रिकॉर्ड में मौजूद है।
वहीं शहपुरा की जमीन के नामांतरण के लिए 4 नवंबर 2025 को आवेदन लगाए जाने का रिकॉर्ड भी जांच का हिस्सा बना हुआ है। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पूरी प्रक्रिया में अधिकृत प्रतिनिधि कौन था और दस्तावेज किस आधार पर स्वीकार किए गए।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार राजस्व रिकॉर्ड में इन पहलुओं की जांच की जा रही है कि नामांतरण आवेदन किसने प्रस्तुत किया? आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगाए गए? क्या पॉवर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल हुआ था?
दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर हुआ? अंतिम आदेश किस अधिकारी ने पारित किया? कानूनी जानकारों का कहना है कि लुकआउट सर्कुलर अपने आप संपत्ति के नामातरण पर रोक नहीं लगाता, लेकिन ऐसी स्थिति में पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड जांच के दायरे में आना स्वाभाविक है।
पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे... सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां जबलपुर में दर्ज पुराने मामलों, वित्तीय लेनदेन और उपलब्ध दस्तावेजों का भी मिलान कर रही हैं। हालांकि अभी तक इन पहलुओं पर किसी नई आधिकारिक कार्रवाई या निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है। अब इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि क्या राजस्व फाइल की जांच से कोई नई तथ्यात्मक कड़ी सामने आती है या प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप पाया जाता है। इसका जवाब जांच पूरी होने और आधिकारिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!