हाईवे पर चलती बस में लगी आग: खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री; बाल-बाल बची कई जानें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही यात्री बस में सरदारपुर के पास अचानक आग लग गई।
बस से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए कुछ यात्रियों ने बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर छलांग लगा दी। इस दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
आधी रात को बस में फैला धुआं, मची अफरा-तफरी
बस क्रमांक यूपी 83 बीटी 3947 सोमवार रात करीब 1:15 बजे सरदारपुर नगर की भोपावर चौकी से कुछ दूरी पर पहुंची थी। इसी दौरान बस में अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग फैलने लगी। धुआं देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
यात्रियों ने आनन-फानन में दरवाजे से बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों के कांच तोड़ दिए और बच्चों सहित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यात्रियों के मुताबिक, बस रोकने के बाद चालक मौके से चला गया, जिससे अफरा-तफरी और बढ़ गई।
8 साल के बेटे को खिड़की से बाहर निकाला
कानपुर निवासी नीलम पाल अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि अचानक बस के अंदर धुआं भरने लगा।
स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने पहले खिड़की का कांच तोड़कर अपने बेटे को बाहर निकाला और इसके बाद खुद भी किसी तरह बस से बाहर आईं।
नीलम के मुताबिक, हादसे में उनका बैग पूरी तरह जल गया। इसमें नकदी, चांदी के आभूषण, कपड़े और यात्रा से जुड़ा जरूरी सामान रखा था। अन्य यात्रियों का सामान भी आग में जलकर राख हो गया।
दाहोद में 4 घंटे बस में हुआ था काम
यात्रियों ने बस में आग लगने को लेकर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि बस को गुजरात के दाहोद के पास एक होटल पर करीब चार घंटे रोका गया था, जहां बस में कुछ काम भी कराया गया था।
इसके बाद बस कानपुर के लिए रवाना हुई। यात्रियों ने आशंका जताई कि बस में काम कराने के कुछ समय बाद ही आग लगना जांच का विषय है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने हाईवे का यातायात कराया डायवर्ट
घटना की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग की वजह से हाईवे के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया गया और वाहनों को दूसरी तरफ से निकाला गया।
कुछ ही देर में दमकल वाहन और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। बस में रखा यात्रियों का सामान भी आग की चपेट में आ गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया, सभी खतरे से बाहर
खिड़कियों से बाहर निकलने के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दूसरी बसों से यात्रियों को भेजा जा रहा आगे
हादसे के बाद यात्रियों के आगे के सफर की व्यवस्था पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से की जा रही है। सुबह से इंदौर की ओर जाने वाली यात्री बसों को रोककर हादसे से बचे यात्रियों को उनकी जरूरत और गंतव्य के अनुसार दूसरी बसों में बैठाकर आगे भेजा जा रहा है।
पुलिस अब बस में आग लगने के कारणों के साथ ही दाहोद में बस पर किए गए काम और सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!