खबर
Top News

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: करोड़ों की लागत से बनेगा ब्रिज; सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 2:00 pm
शेयर करें:
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के आगर रोड से इंदौर गेट के बीच रोजाना लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में 945.20 करोड़ रुपए की लागत से 5.30 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।

जाम की समस्या कम करने में मदद करेगा
यह कॉरिडोर पुराने शहर के सबसे व्यस्त हिस्सों से गुजरने वाले यातायात को ऊपर से निकालकर जाम की समस्या कम करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा परियोजना के भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य को गति दी गई है। प्रशासन का लक्ष्य सिंहस्थ 2028 से पहले दोनों हिस्सों का काम पूरा करना है।

इंद्रानगर से नीलगंगा और इंदौर गेट से निकास तक बनेगा कॉरिडोर
परियोजना के तहत दो हिस्सों में एलिवेटेड ब्रिज तैयार किया जा रहा है। पहला हिस्सा इंद्रानगर चौराहे से नीलगंगा तक और दूसरा इंदौर गेट से निकास चौराहे तक बनाया जाएगा।

बार-बार करना पड़ता है जाम का सामना
इससे आगर रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंडी और नगर निगम की ओर आने-जाने वाले वाहनों को पुराने शहर के व्यस्त चौराहों और संकरी सड़कों से होकर गुजरने की जरूरत कम होगी। वर्तमान में इस क्षेत्र में कई रेड सिग्नल और व्यस्त चौराहों के कारण वाहन चालकों को बार-बार जाम का सामना करना पड़ता है।

सिंहस्थ 2028 के लिए भी अहम परियोजना
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महाकाल लोक के बाद शहर में धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ वाहनों का दबाव भी बढ़ा है।एलिवेटेड कॉरिडोर से पुराने शहर के घने इलाकों में यातायात का दबाव कम करने और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए सोमवार सुबह संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह समेत अधिकारियों की टीम आगर रोड पहुंची।अधिकारियों ने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली।

निर्माण में मिली कमियों को सुधारने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य में सामने आई कुछ कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। प्रशासन ने निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि इंद्रानगर से नीलगंगा एलिवेटेड ब्रिज का काम शुरू हो चुका है, जबकि जल्द ही इंदौर गेट से निकास चौराहे वाले हिस्से का निर्माण भी शुरू किया जाएगा।

प्रशासन के मुताबिक दोनों एलिवेटेड ब्रिज का काम सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने के बाद उज्जैन के पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

3 minutes ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

13 minutes ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

17 minutes ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

18 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 1 hour ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 1 hour ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 1 hour ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 2 hours ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 3 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 3 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!