देखिए वीडियो: प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन छोड़ी; छात्र का सिर फटा, छात्रा बेहोश, TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है।
गर्दनीबाग में 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्रों के एक गुट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल तैनात किए।
डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
वाटर कैनन की बौछार के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की सूचना है। प्रदर्शन के दौरान कई छात्र पानी की बौछार के बीच शैंपू लगाकर नहाते नजर आए।
जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे छात्र
प्रदर्शनकारी छात्रों को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CRPF के जवानों को भी मौके पर लगाया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर डाकबंगला की ओर बढ़ गए।
डाकबंगला चौराहे पर छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
TRE-4 को लेकर ये हैं छात्रों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी छात्र BPSC TRE-4 की परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में TRE-4 में PT और Mains की व्यवस्था लागू करने, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग खत्म करने, शिक्षक भर्ती में 100 प्रतिशत बिहार डोमिसाइल लागू करने और भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की अन्य मांगों पर सरकार और आयोग से स्पष्ट निर्णय की मांग शामिल है।
18 अगस्त से गर्दनीबाग में धरना
TRE-4 के अभ्यर्थी 18 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए मार्च निकाला गया।
छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार और BPSC की ओर से स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
CM सम्राट चौधरी ने कहा- विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी जाएगी
इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी जाएगी। सरकार की ओर से छात्रों की समस्याओं और मांगों पर संवाद के जरिए समाधान निकालने की बात कही गई है।
फिलहाल पटना में प्रदर्शन को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। छात्रों और प्रशासन के बीच गतिरोध के चलते TRE-4 को लेकर विवाद जारी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!