भेरूघाट टनल में अनधिकृत आवाजाही पर रोक की मांग: 900 करोड़ से ज्यादा की परियोजना; संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-खंडवा मार्ग पर निर्माणाधीन भेरूघाट टनल परियोजना को लेकर प्रशासन से सुरक्षा और निर्माण कार्य में तेजी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
इस संबंध में संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार के संज्ञान में एडवोकेट अजय गणेश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष, युवा जागृति परिषद द्वारा ज्ञापन देकर टनल निर्माण क्षेत्र में आम नागरिकों और वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
88 प्रतिशत काम हो चुका पूरा
ज्ञापन में बताया गया कि करीब 900 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली भेरूघाट टनल परियोजना का लगभग 88 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके बावजूद निर्माणाधीन टनल में छोटे-बड़े वाहनों और आम लोगों की अनधिकृत आवाजाही की स्थिति सामने आ रही है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर है।
टनल में वाहन ले जाने से बढ़ा खतरा
ज्ञापन में कहा गया है कि निर्माण क्षेत्र में नागरिकों के अनधिकृत प्रवेश से न केवल उनकी जान को खतरा है, बल्कि निर्माणाधीन परियोजना को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
हाल ही में टनल में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाली एक कार पर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त होने की घटना का भी उल्लेख किया गया है। इसके बाद निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
प्रवेश पर सख्ती और बैरिकेडिंग की मांग
प्रशासन से मांग की गई है कि निर्माण पूरा होने तक टनल में चार पहिया, मालवाहक वाहनों, दोपहिया वाहनों और आम नागरिकों के अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
टनल में हो आधुनिक सुरक्षा इंतजाम
ज्ञापन में परियोजना को समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के साथ टनल में CCTV कैमरे, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली, वेंटिलेशन, आपातकालीन निकास और संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
साथ ही निर्माण कार्य के दौरान नियमित तकनीकी समीक्षा और गुणवत्ता परीक्षण कराने पर भी जोर दिया गया है।
बारिश में बढ़ती है जाम की समस्या
ज्ञापन में इंदौर-ओंकारेश्वर-खंडवा मार्ग पर बारिश और श्रावण मास के दौरान बढ़ने वाले यातायात का भी मुद्दा उठाया गया है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक ओंकारेश्वर की ओर जाते हैं।
भेरूघाट क्षेत्र में घाट, बारिश और निर्माण कार्य के कारण यातायात बाधित होने तथा जाम लगने की समस्या सामने आती रहती है। ऐसे में निर्माण क्षेत्र में सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है।
स्थानीय लोगों के लिए सर्विस रोड की मांग
ज्ञापन में स्थानीय ग्रामीणों और किसानों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सर्विस रोड और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। इसके अलावा भेरूघाट क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, ढलानों के संरक्षण और वर्षा जल संवर्धन जैसे स्थायी उपाय किए जाने की मांग की गई है।
जन सुरक्षा से समझौता न हो
ज्ञापन के जरिए प्रशासन से कहा गया है कि इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना में निर्माण अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। अनधिकृत आवाजाही पर रोक से जहां दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा, वहीं निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
ज्ञापन में परियोजना की नियमित समीक्षा और प्रगति की सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। यह विषय संभागायुक्त के संज्ञान में ज्ञापन और व्यक्तिगत चर्चा के माध्यम से लाया गया है।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!