रिटायर्ड बैंक प्रबंधक से मामा-भानजे ने की जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजी: डीसीपी रावत ने मामला गंभीरता से लिया और करवा दी एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाने के चार साल तक चक्कर काटकर थक चुके रिटायर्ड ग्रामीण बैंक प्रबंधक अतुल पंडित की फरियाद जब डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत तक पहुंची तो कहानी बदल गई। डीसीपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कराई।
पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नतीजा यह रहा कि राजेंद्र नगर पुलिस ने पीड़ित के दो रिश्तेदार मामा भानजे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, आरोपियों की तलाश में टीम भी लगा दी। आरोपियों पर कार्रवाई होने के बाद पीड़ित ने कहा आज आत्मा को सुकून मिला है।
राजेंद्र नगर पुलिस ने अतुल पंडित की शिकायत पर हरीश पिता नारायण राव आदले निवासी प्रगति नगर और योगेश भटाने निवासी तिवारी नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अतुल पंडित ग्रामीण बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक थे और अप्रैल 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे।
रिटायरमेंट के बाद उन्हें एकमुश्त एरियर सहित अन्य लाभ की राशि मिली थी। इसी दौरान हरीश ने अतुल पंडित को बताया कि बिजलपुर में उसके पास बेशकीमती कृषि भूमि है, जिसकी कीमत लाखों रुपए है। हरीश ने यह भी बताया था कि आने वाले समय में जमीन का व्यावसायिक उपयोग होने की संभावना है।
जमीन के सौदे को लेकर अतुल पंडित ने वर्ष 2021 से जून 2022 के बीच आरोपियों को करीब 62 लाख 50 हजार रुपए दिए। इसमें कुछ राशि हरीश के भानजे योगेश ने भी अपने बैंक खाते में लेकर रखी। रुपए लेने के बावजूद न तो अतुल पंडित को जमीन का कब्जा दिया गया और न ही उसके नाम रजिस्ट्री कराई गई।
इसके बाद पंडित ने रुपए वापस मांगना शुरू किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने 31 लाख 90 हजार रुपए लौटा दिए, लेकिन बाकी बचे हुए लाखों रुपए मांगने पर कथित तौर पर उन्हें आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देने लगे।
इसके बाद अतुल पंडित ने कुछ दिन पहले डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत से मुलाकात कर पूरी शिकायत और दस्तावेज प्रस्तुत किए। डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दस्तावेजों की जांच करवाई।
जांच के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने हरीश और योगेश के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया। अब पुलिस लेन-देन, जमीन के सौदे और शेष रकम से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। दोनों फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
डीसीपी रावत साहब का आभार, अब कार्रवाई से आत्मा को सुकून मिला
अतुल पंडित ने बताया कि करीब चार साल से राजेंद्र नगर थाने के चक्कर लगाते-लगाते चप्पलें घिस गईं थी, लेकिन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में तत्कालीन डीसीपी विनोद मीणा और कृष्णलाल चंदानी से भी कई बार मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई और कार्रवाई की गुहार लगाई।
इसके बावजूद हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। अतुल का कहना है कि तत्कालीन थाना प्रभारियों ने भी उन्हें लगातार गुमराह किया। टीआई साहबों के पास तो सुनने का समय तक नहीं रहता था।
अतुल के मुताबिक, डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने मामले को गंभीरता से लिया और राजेंद्र नगर पुलिस को फटकार लगाकर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
वर्षों से न्याय के लिए भटक रहे अतुल ने कहा कि कार्रवाई होने के बाद उन्हें पहली बार आत्मा को सुकून मिला। मामले के दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, लेकिन उन्हें डीसीपी रावत पर पूरा भरोसा है। जिस तरह उन्होंने मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करवाई है, उसी तरह जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी करवाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!