भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार; मां-बेटी की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर ग्राम रामाखेड़ी के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश नंबर की आर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में फंसी महिला को निकालने में जुटे रेस्क्यूकर्मी
हादसे में कार सवार सारिका और उनकी बेटी छवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे।
एक महिला कार के अंदर फंस गई
कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद ले जाया गया। एक महिला कार के अंदर बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा
बड़ौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़ीहार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सूरजपाल, सचिन और श्याम को जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान सारिका पत्नी श्यामलाल और छवि पुत्री श्यामलाल के रूप में हुई है। दोनों के शव एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
बड़ौद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में कार चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!