खबर
Top News

खजराना गणेश को बांधी जाएगी प्रदेश की सबसे बड़ी राखी: वंदे मातरम् थीम में दिखेगी Gen-Z की झलक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 2:44 pm
शेयर करें:
खजराना गणेश को बांधी जाएगी प्रदेश की सबसे बड़ी राखी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन के पर्व पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में इस बार भगवान गणेश को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी और खास थीम वाली राखी अर्पित की जाएगी।

पालरेचा परिवार की ओर से तैयार की गई इस विशाल राखी का आकार 40×40 इंच है। राखी को राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति और आज की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त को मनाया जाएगा। खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को विशाल राखी अर्पित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

इस बार की राखी में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने की थीम भी शामिल की गई है। राखी तैयार करने में करीब ढाई से तीन महीने का समय लगा है।

राम, महाकाल और जगन्नाथ के साथ मां सरस्वती की झलक
विशाल राखी को कई धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों से सजाया गया है। इसमें भगवान श्रीराम, बाबा महाकाल, भगवान जगन्नाथ और मां सरस्वती के चित्र उकेरे गए हैं। धार की ऐतिहासिक भोजशाला और मां वाग्देवी को भी राखी में विशेष स्थान दिया गया है।

राखी के जरिए सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संदेश देने की कोशिश की गई है। इसमें पारंपरिक धार्मिक प्रतीकों के साथ आधुनिक युवा शक्ति की झलक भी देखने को मिलेगी।

कोलकाता, जयपुर, मुंबई और सूरत से मंगवाई सामग्री
राखी को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए देश के अलग-अलग शहरों के कारीगरों ने इसमें योगदान दिया है। कोलकाता, जयपुर, मुंबई और सूरत से विशेष सजावटी सामग्री मंगवाई गई। राखी पर सलमा-सितारे, मोती और जरदोजी का बारीक काम किया गया है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि राखी को तैयार करने में महीनों की मेहनत लगी। हर डिजाइन और धार्मिक प्रतीक को विशेष रूप से तैयार किया गया है, ताकि भगवान गणेश को अर्पित की जाने वाली राखी एक अनूठी कलाकृति के रूप में सामने आए।

24 साल से निभा रहा पालरेचा परिवार परंपरा
पालरेचा परिवार पिछले 24 वर्षों से रक्षाबंधन पर खजराना गणेश को विशेष थीम वाली विशाल राखी अर्पित करता आ रहा है।

हर वर्ष राखी की थीम को अलग रखा जाता है और इसके जरिए धार्मिक, सामाजिक या राष्ट्रभक्ति से जुड़ा संदेश देने का प्रयास किया जाता है।

परिवार का कहना है कि इस सेवा का उद्देश्य भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा के साथ युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है।

इस बार राखी में वंदे मातरम्, सनातन संस्कृति और Gen-Z को एक साथ जोड़कर नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया गया है।

खजराना गणेश मंदिर में होगा विशेष आयोजन
रक्षाबंधन के दिन यह विशाल राखी भगवान खजराना गणेश को अर्पित की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। भक्तों के लिए खजराना गणेश मंदिर में रक्षाबंधन का यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

8 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

15 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

22 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 20 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!