मोबाइल फोन झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार: सुनसान सड़कों पर राहगीरों को बनाता था निशाना; दो मोबाइल सहित चोरी की बाइक व चाकू जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया पुलिस ने राह चलते लोगों के मोबाइल फोन झपटकर ले भागने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ऐसे ही दो मोबाइल फोन सहित चोरी की बाइक और एक चाकू जब्त किया गया।
टीआई सहर्ष यादव के मुताबिक 5 मई को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक फिंगर फैक्ट्री के पास बिचौली हप्सी रोड पर खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार है।
इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिलेशसिंह रावत निवासी रामूखेड़ी, खुड़ैल बताया।
उसके पास से सैमसंग अल्ट्रा और वीवो टी2एक्स मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और चाकू जब्त किया गया है। आरोपी ने बताया उसके पास मौजूद एचएफ डीलक्स बाइक उसने खुड़ैल क्षेत्र से चुराई थी।
इसी बाइक पर वह मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें करता था। जांच में खुलासा हुआ कि 3 मई को कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक शाम को अपने डॉग को घुमाने निकला था, तभी काली शर्ट पहने आरोपी बाइक से आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
मामले में कनाड़िया थाने में केस दर्ज किया गया था। इसी दिन आजाद नगर थाना क्षेत्र में भी एक अन्य युवक तीन इमली से देवगुराड़िया की ओर जा रहा था।
रास्ते में कॉल आने पर वह बात करने लगा, तभी बिना नंबर की डीलक्स बाइक पर आए आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीना और भाग निकला।
आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!