खबर
Top News

विधायकों की नाराजगी: अधिकारियों के रवैए पर उठाए सवाल; कहा-सुनते नहीं हैं, मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मार्च 2026, 1:38 pm
शेयर करें:
विधायकों की नाराजगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बीजेपी विधायक और जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों के रवैए से नाराज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

कोर कमेटी की बैठक में उठा मुद्दा
यह मुद्दा गुरुवार (26 मार्च) को बीजेपी कार्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में जोर-शोर से उठा। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला समेत कई नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से करेंगे बात
सभी ने एकमत से तय किया कि इस मामले को सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने रखा जाएगा। सीएम 29 मार्च को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं, उसी दौरान उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

विधायकों की नाराजगी
बैठक में विधायकों ने अधिकारियों पर खुलकर असंतोष जताया। महेंद्र हार्डिया ने कहा कि विधायक निधि से स्वीकृत काम तक समय पर नहीं हो रहे हैं।

मधु वर्मा ने आरोप लगाया कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं गोलू शुक्ला ने भी कहा कि शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।

नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने यह भी मुद्दा उठाया कि 29 मार्च को होने वाले सीएम कार्यक्रम का स्थान अधिकारियों ने अपने स्तर पर तय कर लिया, जबकि जनप्रतिनिधियों से कोई चर्चा नहीं की गई।

एमओएस टैक्स पर भी विरोध
बैठक में एमओएस (खुली जगह) पर टैक्स लगाने के मुद्दे पर भी नाराजगी सामने आई। सभी विधायकों ने कहा कि एमओएस पर टैक्स नहीं लगना चाहिए। इससे सरकार और नगर निगम से बहुत नाराजगी होगी।

इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह साल 2020 का सरकार का फैसला है। मैं खुद इस पक्ष में नहीं हूं क्योंकि यह जगह तो धूप, हवा आने के लिए है।

इस पर पुनर्विचार होना चाहिए। इसके लिए मैंने शासन स्तर पर आग्रह किया है। इस पर सभी ने तय किया कि इस मुद्दे पर भी सीएम को आमजन की भावनाओं से अवगत कराकर इस पर विचार के लिए आग्रह करेंगे।

प्रशासन और निगम पर ज्यादा गुस्सा
बैठक में खासतौर पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी दिखाई दी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो विकास कार्य प्रभावित होंगे और इसका सीधा असर सरकार की छवि पर पड़ेगा।

ट्रांसफर से पहले बढ़ा दबाव
हाल ही में सीधी जिले में जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद कलेक्टर को हटाया जा चुका है। ऐसे में प्रदेश में संभावित आईएएस ट्रांसफर सूची से पहले इंदौर के नेताओं की नाराजगी भी प्रशासन पर दबाव बढ़ा सकती है।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि विकास कार्यों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय जरूरी है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह नजर नहीं आ रहा।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

11 minutes ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

28 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 1 hour ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 4 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!