7 दिन की कावड़ यात्रा में भी बरकरार रही विधायक गोलू शुक्ला की ऊर्जा: श्रद्धालुओं के बीच बने चर्चा का विषय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सात दिनों की कावड़ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं के बीच लगातार पैदल चलना, लोगों से मिलना और उनका अभिवादन स्वीकार करना, इन सबके बावजूद विधायक गोलू शुक्ला के चेहरे पर थकान के बजाय उत्साह और मुस्कान नजर आई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच उनकी सक्रियता और सहजता चर्चा का विषय बनी हुई है।
लगातार सात दिनों तक कावड़ यात्रा में शामिल रहकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाना आसान नहीं है। इसके बावजूद गोलू शुक्ला जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ लोगों के बीच नजर आए, उसे उनके समर्थक उनकी धार्मिक आस्था और लोगों से जुड़ाव से जोड़कर देखते हैं।
15 साल से करीब से देख रहे मोहित पांचाल : पिछले करीब 15 वर्षों से गोलू शुक्ला से जुड़े मोहित कुमार पांचाल का कहना है कि उन्होंने उन्हें कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में करीब से देखा है। उनके मुताबिक, गोलू शुक्ला की प्रमुख विशेषताओं में उनकी ऊर्जा और लोगों के बीच सहजता से घुल-मिल जाने की क्षमता शामिल है।
मोहित पांचाल कहते हैं कि गोलू भैया जिस भी कार्यक्रम में पहुंचते हैं, वहां केवल एक जनप्रतिनिधि की मौजूदगी नहीं होती, बल्कि एक अलग तरह की ऊर्जा नजर आती है। कांवड़ यात्रा हो या धार्मिक आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम हो या राजनीतिक कार्यक्रम, वे पूरी आत्मीयता और उत्साह के साथ लोगों के बीच रहते हैं।
भक्ति के साथ सतत सक्रिय
मोहित पांचाल के अनुसार सात दिनों की लगातार यात्रा के बाद भी गोलू शुक्ला भजनों और धार्मिक गतिविधियों में उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल रहे। उनका मानना है कि इस ऊर्जा के पीछे महादेव के प्रति आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति विश्वास प्रमुख प्रेरणा है।
कावड़ यात्रा के दौरान वे श्रद्धालुओं से लगातार संवाद करते, उनका अभिवादन स्वीकार करते और यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!