खबर
Top News

महाकाल मंदिर की व्यवस्था पर भड़के विधायक: श्रद्धालुओं पर FIR को लेकर जताई नाराजगी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 12:21 pm
शेयर करें:
महाकाल मंदिर की व्यवस्था पर भड़के विधायक

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर में चार दर्शनार्थियों के खिलाफ व्यवस्था भंग करने के मामले में FIR दर्ज किए जाने को लेकर आलोट विधायक एवं उज्जैन के पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने नाराजगी जताई है।

पुलिस पर उठाए सवाल
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर उज्जैन पुलिस प्रशासन और स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के साथ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कई मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही हैं।

दर्शनार्थियों के खिलाफ FIR दर्ज करना बेहद अफसोसजनक
विधायक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि महाकाल मंदिर में चार दर्शनार्थियों के खिलाफ केवल व्यवस्था भंग करने के नाम पर FIR दर्ज करना बेहद अफसोसजनक है।

उनका कहना है कि वर्षभर में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं, जिनमें आस्थावान दर्शनार्थियों के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार हुआ, लेकिन अब श्रद्धालुओं के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं अब ऐसे बाउंसरों के हाथों में सौंप दी गई हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं के भक्तिभाव और महत्व की समझ नहीं है।

उन्होंने काल भैरव मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा किए जाने की जरूरत बताई।

श्रीगंगा होटल के मालिक पर कार्रवाई नहीं होने पर उठाए सवाल
विधायक ने अपने बयान में सबसे गंभीर सवाल श्रीगंगा होटल से जुड़े मामले को लेकर उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति (वाल्मीकि समाज) के चार युवकों की मौत के मामले में होटल मालिक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही FIR दर्ज की गई। इसके विपरीत श्रद्धालुओं के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर दी गई।

डॉ. मालवीय ने यह भी सवाल उठाया कि पीड़ित परिवार को कथित तौर पर 30-30 लाख रुपये की ब्लडमनी दिए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता में ब्लडमनी का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने इसे कबीलाई और शरिया कानून से जोड़ते हुए सवाल किया कि क्या उज्जैन में अब कानून इसी तरह चलेगा?

उन्होंने कहा कि यदि होटल मालिक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी है, तो क्या इससे भारतीय न्याय संहिता की जरूरत समाप्त हो जाती है? क्या अब अपराधों का फैसला न्यायालय में होने के बजाय आर्थिक मुआवजे से तय होगा? विधायक ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले में जवाब मांगा है।

पुरानी घटनाओं का हवाला देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
डॉ. मालवीय ने अपनी पोस्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गैस चैंबर की सफाई और फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों की मौत के मामलों में भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली के करोल बाग स्थित होटल अर्पित अग्निकांड का जिक्र किया, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में ऑक्सीजन की कमी से नवजात बच्चों की मौत, गोवा के अर्पोरा स्थित क्लब में 25 लोगों की मौत और वर्ष 2025 में हरियाणा की एक गैस फैक्ट्री में चार लोगों की मौत का भी उल्लेख किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कई मामलों में मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या से संबंधित IPC की धारा 304 और 304A के तहत कार्रवाई की गई, लेकिन उज्जैन के मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल बने हुए हैं।

SP से पूछा- आखिर होटल मालिक पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
विधायक ने उज्जैन के SP से सीधे सवाल करते हुए कहा कि इतने बड़े मामले की जानकारी उन्हें जरूर होगी। आखिर ऐसी कौन-सी डील हुई या बदले में क्या प्राप्त हुआ, जिसके कारण होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई?

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या ब्लडमनी के मामले में पुलिस ने भी अपनी भूमिका निभाई है? उनके मुताबिक, होटल मालिक ने तीसरे ही दिन दुकान खोलकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है।

बोले- उज्जैन की जनता मौन जरूर है, लेकिन अंधी नहीं
अपनी पोस्ट के अंत में डॉ. चिंतामणि मालवीय ने कहा कि उज्जैन की जनता मौन जरूर है, लेकिन अंधी नहीं है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पंडित-पुजारियों और महाकाल से जुड़े सभी पक्षों से इन घटनाओं पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। विधायक का कहना है कि इन घटनाओं से पूरे देश में उज्जैन की छवि धूमिल हो रही है।

गौरतलब है कि विधायक ने अपनी पोस्ट के माध्यम से महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं से लेकर होटल से जुड़े कथित मौत के मामले तक में पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि विधायक द्वारा उठाए गए इन सवालों पर उज्जैन पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग क्या जवाब देते हैं।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 9 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 12 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 12 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 12 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 13 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 13 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 13 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 13 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 13 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 14 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 14 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 14 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 14 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 15 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 15 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!