खबर
Top News

बोरिंग पर मंत्री की सख्ती: बेटे का ऐलान; हर वॉर्ड में देंगे इसके लिए इतनी राशि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 3:31 pm
शेयर करें:
बोरिंग पर मंत्री की सख्ती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा जल संकट के बाद नई बोरिंग पर रोक लगाने की बात कही थी। वहीं अब उनके बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ऐलान किया है कि वे विधानसभा के प्रत्येक वॉर्ड में बोरिंग के लिए 7 से 8 लाख रुपए विधायक निधि से उपलब्ध कराएंगे।

भागीरथपुरा कांड के बाद सख्ती
इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र के वॉर्ड 11 स्थित भागीरथपुरा में हुए जल संकट में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 459 से अधिक लोग अस्पताल में उपचाररत बताए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि क्षेत्र में बोरिंग का पानी दूषित था।

नई बोरिंग को किसी भी हाल में अनुमति न दी जाए
10 जनवरी को रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि नई बोरिंग को किसी भी हाल में अनुमति न दी जाए। उनका तर्क था कि अनियंत्रित बोरिंग के कारण जल स्तर और गुणवत्ता पर असर पड़ा है, जिससे मौजूदा संकट गहराया।

जनसंवाद में आकाश का अलग रुख
1 मार्च को विधानसभा-1 के वॉर्ड 12 में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। यादव नंद नगर क्षेत्र में पानी की समस्या पर आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अधिकारियों ने दो महीने में नर्मदा पाइपलाइन डालने का आश्वासन दिया है।

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बोरवेल
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में नर्मदा लाइन नहीं डाली गई, तो वे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बोरवेल खुदवाएंगे। साथ ही हर वॉर्ड में बोरिंग के लिए 7-8 लाख रुपए देने की घोषणा की। गंगा नगर में पेयजल संकट को देखते हुए एक बोरिंग को मंजूरी भी दी गई है।

अधिकारियों को चेतावनी
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे एक महीने बाद फिर क्षेत्र का दौरा करेंगे। यदि तब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेने और लोगों की शिकायतों का समाधान करने को कहा।

यह सवाल भी उठा
हालांकि, इस पर यह सवाल भी उठ रहा है कि पूर्व विधायक होने के नाते वे किस संवैधानिक अधिकार के तहत दंडात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। इससे पहले भी वे रेसीडेंसी में अधिकारियों की बैठक लेने को लेकर विवादों में रहे हैं।

क्या था भागीरथपुरा जल संकट?
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दिसंबर 2025 के अंतिम दिनों में दूषित पानी के कारण बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया था। बताया गया कि नर्मदा जल पाइपलाइन में सीवेज और ड्रेनेज का पानी मिल गया था।

जांच में मिले थे खतरनाक बैक्टीरिया
जांच में फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए। साथ ही बोरवेल का दूषित पानी भी पाइपलाइन में मिलकर पेयजल को प्रभावित कर रहा था। इसके चलते उल्टी-दस्त जैसी बीमारियां फैलीं और 3500 से अधिक लोग प्रभावित हुए। इस घटना के बाद से शहर में जल प्रबंधन और बोरिंग की अनुमति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।


संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

1 minute ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

9 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

12 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

20 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 18 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 20 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!