खबर
Top News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली साइकिल रैली: पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया; युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जून 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली साइकिल रैली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम इंदौर आगमन पर रविवार को शहर में "ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन" का आयोजन किया गया। राजवाड़ा से गांधी हॉल तक निकाली गई इस साइकिल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया।

युवाओं ने लोगों को किया जागरूक
रैली के दौरान युवाओं ने लोगों को पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन गांधी हॉल परिसर में हुआ, जहां 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

स्वच्छता का भी दिया संदेश
साइक्लोथॉन के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर स्वच्छ शहर और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का दायित्व है।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला सहित भाजपा और भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठनात्मक बैठक और युवा संवाद
श्याम टेलर शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

युवाओं से संवाद करेंगे
इसके बाद शाम 7 बजे एमजी रोड स्थित बडीज कैफे में आयोजित युवा प्रोफेशनल मीट में वे युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन, समर्पण और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 17 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 18 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 18 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 18 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 18 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 18 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 18 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 18 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 18 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 19 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 19 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 19 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 19 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 19 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 19 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!